अब भी अंधेरा। बिजली आने का इंतज़ार कर रहे ग्रामीण। मदद करें-

ग्राम-मेडपल्लि, पंचायत-नाचारम, मंडल-एनकूरू, जिला-खम्मम, (तेलंगाना) से अडमा जी बता रहे हैं कि पूरे देश में हर गाँव, हर घर बिजली पहुंचा देने की बात कही जा रही है पर उनके गांव में अभी तक बिजली की व्यवस्था नहीं हो पाई है। लोग अंधेरे में रहने और जीने को मजबूर हैं। बिजली नहीं होने के कारण गांव वालों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव का विकास रुका हुआ है। आज के समय में बिजली के बिना कुछ भी काम करना कठिन हो गया है। यहां तक कि रात में बाहर निकलने पर सांप-बिच्छू काटने का डर रहता है। क्योंकि गांव की गली में रोशनी नहीं है। मोबाईल चार्ज करने के लिए दूर गांव जाना पड़ता है। सीजीनेट के साथियों से ग्रामवासी अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@9603496543, संपर्क नंबर@6309745427.

Posted on: Nov 25, 2022. Tags: BULTOO ENKURU KHAMMAM LIGHT PROBLEM RADIO TG VALASA

हमलोग खम्मम जिला के नागरिक हैं, लेकिन आधार कार्ड, राशनकार्ड आज तक नहीं बना है, कृपया मदद करें-

ग्राम-मेडपल्लि, पंचायत-नाचारम, मंडल-एनकूरू, जिला- खम्मम (तेलंगाना) से अडमा बता रहे हैं उनके गांव में 30-40 परिवार हैं और वे लोग सलवा जुडूम से पहले छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में आकर बसे हैं लेकिन उन्हें आधार कार्ड,बोटर आई डी, राशन कार्ड, नहीं बना है| वे लोग वहाँ के नागरिक हैं| उसके बाद उन्हें सरकार का योजना वहाँ तक नहीं पंहुचा है| वे आज तक वंचित हैं, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6301745427, सरपंच@9603096543.

Posted on: Jul 13, 2022. Tags: BOATER ENKURU ID AADHAR CARD KHAMMAM PROBLEM TG