वनांचल स्वर : अनार के औषधीय गुण-

अहमदाबाद (गुजरात) से डॉ. दीपक आचार्य अनार के गुणों को बार रहे हैं, हमारे देश में लगभग सभी राज्यों में अनार उगता है, कई राज्यों में इनकी खूब खेती होती है, अनार के सभी अंग औषधीय गुणों से परिपूर्ण रहते हैं, फल की अपेक्षा कच्ची कली और छिलकों में ज्यादा औषधीय गुण होते हैं, अनार का सेवन खून की कमी को दूर करने के लिए किया जाता है, इसलिए ये हृदय रोग के लिए भी उपयोगी है, अनार की ताजी कोमल कलियां (फूल) को पीस कर पानी में मिला ले और पीयें ऐसा करने से जिन महिलाओं को गर्भ धारण करने में दिक्कत आती है, उन्हें लाभ हो सकता है, 10 ग्राम अनार के पत्तों को आधा लीटर पानी में उबालें और जब एक चौथाई शेष बचे तो उस काढ़े से कुल्ला करे, तो मुंह के छालों को ठीक करने में लाभ हो सकता है, पायरिया जैसी बीमारी में भी उपयोगी है : डॉ. दीपक आचार्य@7926467407.

Posted on: Jul 20, 2018. Tags: DR DIPAK ACHARYA HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER