हमारे मोहल्ले के बोरिंग से आयरनयुक्त पानी आता है जिससे लोगो को पानी लेने दूर जाना पड़ता है...

सीजीनेट स्वर की जन पत्रकारिता यात्रा से ग्राम-बिंजाम, ब्लाक-गीदम, जिला-दन्तेवाडा (छतीसगढ़) में बाबूलाल नेटी यहाँ के निवासी राजेश कुमार नेताम, श्यामलाल नेताम, मानसिंह नेताम से चर्चा कर रहे हैं जो बता रहे हैं कि हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 9 में बोरिंग से आयरन पानी आता है और अधिकारियों द्वारा इसका निरीक्षण किया जा चुका है फिर भी इस पर कोई काम नही हो रहा है जिसके कारण पानी लेने दूर जाना पड़ता है इसमें लगभग 150 की जनसंख्या परेशान है इस समस्या के निराकरण के लिए इन्होने जनपद और ग्राम सभा में अपनी बात को रखा है लेकिन अब तक इस पर कोई सुनवाई नही हुआ है | कृपया अधिकारियों को इसके बारे में बताकर मदद करें। बाबूलाल नेटी@9826437836

Posted on: Oct 17, 2017. Tags: DANTEWDA BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER