संकल्पित हो रही जवानी माँ की पीड़ा हरने को...कविता-

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
संकल्पित हो रही जवानी माँ की पीड़ा हरने को-
बिखरी शक्ति संगठित करके-
दुष्ट प्रवित्ति से लड़ने को-
विश्व राष्ट्र व विश्व शांति का-
चिंतन जिसको खलता है... (AR)

Posted on: Sep 27, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से पारस कुमार यादव बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Sep 27, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : आलू के औषधीय उपयोग...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल आलू के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, दुबलापन में छिलका सहित आलू खाने से लाभ हो सकता है, इसका सेवन प्रतिदिन करना है| कच्चे आलू को उबले पानी में पीसकर लेप बना लें और उसे चेहरे पर लगायें इससे चेहरे के झाईयां में लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं| नुस्खा उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें| संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Sep 27, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

सहकर रेडियो (बाल चौपाल)

श्रोताओं, आज के कार्यक्रम की कहानी का शीर्षक है “बहुत सारी मछली”। इसे सुनने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं और अपने संदेस रिकॉर्ड भी कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Sep 27, 2020. Tags: STORY

सज्जनता...कहानी-

एक बार गुरु और शिष्य एक गांव में गये तो गाँव के लोगो ने उनका स्वागत किया भोजन कराया| तब गुरु ने उन्हें कहा तुम बिखर जाओ अलग अलग गाँव में चले जाओ, इस बात पर शिष्य क्रोधित हुआ लेकिन कुछ नहीं बोले और गुरु के साथ चले गये, आगे चलकर दूसरा गाँव मिला, जहाँ पर उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया| तब गुरु के कहा तुम इसी गाँव में पड़े रहो कभी नहीं बिछड़ो| ये सब देखकर शिष्य बोला गुरु जी आप ऐसा क्यों कह रहे हैं| गुरु ने उत्तर दिया सज्जन लोग बाहर निकलेंगे तो सज्जनता फैलायेंगे इसलिये उनका निकलना जरुरी है| दुष्ट निकलेगे तो दुष्टता फैलायेंगे इसलिये उन्हें नहीं निकलना चाहिये जिससे ये सीमित रहें| (AR)

Posted on: Sep 27, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »