वनांचल स्वर: सरकार बेहतर से बेहतर पेड़ जंगल में लगा रही है ...
ग्राम- हाटकर्रा, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला- उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कुंवर सिंह पुजारी बीते सालों में वन संपदा में आने वाले बदलाव के बारे में बताते हैं। उन्होंने बताया कि पेड़ों की कटाई नहीं हो रही है। अब गांव वालों को लकड़ी मिलना भी बंद हो गया है और सरकार बेहतर से बेहतर पेड़ जंगल में लगा रही है। सरकार सागौन और नीलगिरी जैसे पेड़ों को लगवा रही है। प्रशासन सड़क बनाने के लिए कुछ पेड़ों की कटाई कर रहा है।
Posted on: Feb 13, 2021. Tags: CG KANKER KUWANR SINGH VANANCHAL SWARA
वनांचल स्वर: हमें जंगले से सागौन, ईमली, आम आदि मिल जाता था...
ग्राम-धनेलीकन्हार, तहसील- कोरर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुकार राम बताते हैं कि 20 साल पहले जंगल काफी अच्छा था। जंगल से फल-फूल भी अच्छे से मिल जाता था। जिस शासन को जंगल को संभालने की ज़िम्मेदारी मिली है वह अपना काम ठीक से नहीं करते। पहले जंगल से सागौन, ईमली, आम आदि मिल जाता था। शासन अब जंगल का घेराव कर रहा है, जिसके कारण इनमें से कुछ नहीं मिल पाता। अब जंगल से जलाने के लिए लकड़ी भी नहीं मिलती। सम्पर्क@6268921280. (185599) GT
Posted on: Feb 13, 2021. Tags: CG KANKER SUKAR RAM VANANCHAL SWARA
वनांचल स्वर: उस सम्मेलन में अनुभव से भरे बुजुर्ग, ऊर्जा से भरे युवा...
ग्राम-धनेली (कन्हार), तहसील- कोरर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र कुमार 15 मार्च को होने वाले महासम्मेलन के बारे में बता रहे हैं। उस दिन 15 मार्च को विधिवत ढंग से ग्राम गायता का चुनाव होना है। जिस प्रकार मुखिया और विधायक का चुनाव होता है, उसी प्रकार से गांव नीति का भी चुनाव होता है। उस सम्मेलन में अनुभव से भरे बुजुर्ग, ऊर्जा से भरे युवा, ममता से भरी माताएं उपस्थित रहेंगी। सम्पर्क@8839492918.(185588) GT
Posted on: Feb 13, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VIRENDRA KUMAR
इशु मेरा सहारा...गीत-
सीजीनेट श्रोता सुषमा कुमारी झारखण्ड से एक गीत सुना रही हैं, जिसका शीर्षक है “इशु मेरा सहारा” | अपने संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050058000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Feb 13, 2021. Tags: SONG
रिंकी रे आई हमरे गाँव...गीत-
अनूपपुर (मध्यप्रदेश) सागर राठौर एक भजन सुना रहे हैं, जिसका शीर्षक है “रिंकी रे आई हमरे गाँव” | अपने संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050058000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)
