छोटी सी मछली, पत्थर से फिसली...कविता-
ग्राम पंचायत-काकरवाडा, विकासखण्ड-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पूनम बघेल एक बाल कविता सुना रही हैं :
छोटी सी मछली, पत्थर से फिसली-
दादी ने पकड़ा पापा ने काटा-
मम्मी ने पकाया, बड़ा मजा आये...
Posted on: May 01, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR POEM SONG VICTIMS REGISTER
हांथी राजा बहुत बड़े सूंढ़ उठाकर कहां चले...बाल कविता-
ग्राम पंचायत-काकरवाडा, विकासखण्ड-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पूनम बघेल एक बाल कविता सुना रही हैं :
हांथी राजा बहुत बड़े सूंढ़ उठाकर कहां चले-
मेरे घर में भी आओ न-
हलुआ पूड़ी खाओ न-
आओ बैठो कुर्सी पर, कुर्सी बोली चटर पटर...
Posted on: May 01, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR POEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात या जोड़ो के दर्द का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गठिया वात या जोड़ो में दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं | लौकी का रस एक गिलास, काली मिर्च पाउडर 3 चुटकी, भुनी हुई अजवाईन एक चम्मच सभी को इकठ्ठा कर लें| उसके बाद सभी को लौकी के रस में मिलाकर सुबह नास्ते के समय और रात में सोने से पहले सेवन करें | लाभ हो सकता है| गुनगुने पानी का उपयोग करें| ठण्ड से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
एलगो जनेवली बड़े, झुमका झुमाली जानू...गोंडी गीत-
तोपर पारा, ग्राम-मौली पदर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से हेमवती कश्यप अपने सहेली के साथ एक गोंडी गीत सुना रही हैं :
एलगो जनेवली बड़े, झुमका झुमाली जानू-
नोनी झुमका, झुमाली जानू-
जोड़ी जोड़ी उलबा रे, झुमका झुमाली जानू-
ए गयेल वहिवा रे झुमका झुमा ली जानो-
ऐ कायल वादी रे झुमका झुमा ली...
Posted on: May 01, 2019. Tags: CG HEMWATI KASHAYAP JAGDALPUR SONG
स्वास्थ्य स्वर : चक्कर आने या कमजोरी लगने की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चक्कर आने या कमजोरी लगने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं | आंवला 2 नग, धनिया बीज दो चम्मच, पानी एक कप लें| उसके बाद आंवला को पीस लें, और धनिया को रात में पानी में भिगोकर रख दें| सुबह खाली पेट चबाकर खायें, और पानी को पियें| एक-एक कप दिन में दो बार सेवन करें| लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
