60 घर की बस्ती में एक ही हैण्डपम्प है, पानी की बहुत समस्या होती है, हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें...

ग्राम-बामनारस, पंचायत-चितलगुर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू के साथ गाँव एक साथी मंगलूराम बता रहे है कि उनके गाँव में चलने के लिए रोड नहीं है गाँव पानी की बहुत समस्या है | कुएं का गंदा पानी पीते है | उनके गाँव में 2 पारा है एक इमली पारा है वे लोग भी नाले का गन्दा पानी पीते है | दोनों पारा मिलकर 60 घर की बस्ती है उसमे मात्र एक ही हैण्डपम्प है स्कूल के पास में उसका पानी पुरे गाँव के लोगो के लिए पर्याप्त नहीं हो पाता है | हैण्डपम्प की मांग भी किये और जनपद में गये तो बोले बरसात के कारण गाड़ी नहीं जा पायेगा ऐसा बोल रहे है | पानी के लिए बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों से बात करके हैण्डपम्प लगवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9098854997. CEO@9406146436.

Posted on: Jul 19, 2020. Tags: BASTAR CG MANGLURAM RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

चलतो गुइया रा कोयल भूमकाल ते...गोंडी गीत-

ग्राम-केकराखोली, जिला-धमतरी छत्तीसगढ़ से कीर्ति साहू के साथ गाँव के साथी सोनू कुमार, विनोद मरकाम, अजय मरकाम एक गोंडी गीत सुना रहे है :
चलतो गुइया रा कोयल भूमकाल ते-
कोया पलोरा कोया पलोरा-
निमा बातल पुन्दारा-
वायरो बातल पुन्दारा-
चलतो गुइया रा कोयल भूमकाल ते...

Posted on: Jul 19, 2020. Tags: DHAMTARI CG GONDI SONG SONU KUMAR VINOD MARKAM

मानव शरीर के अंगो के बारे में जानकारी...

राजस्थान डूंगरपुर से प्रकाश मीणा आज हम लोगो को राजस्थान राज्य का सामान्य ज्ञान के बारे में बता रहे है :
मानव के शरीर में हड्डी होती है-206-
छोटे बच्चो के शरीर में हड्डी होती है-213-
मानव के कोपडी में हड्डी होती है-22-
मानव शरीर का ह्रदय एक मिनट में धडकता है-72 बार-

Posted on: Jul 19, 2020. Tags: GENRAL KNOWLEDGE PRAKESH MEENA SONG VICTIMS REGISTER

धोखेबाज से दोस्ती नहीं करनी चाहिये और उसे मौका कभी नहीं देना चाहिये...कहानी-

हिरण और सियार दोनों मित्र थे, एक बार दोनों को प्यास लगी, पानी की तलास करते करते करते उन्हें कुआ मिला, सियार बोला पहले मै पी लेता हूँ फिर तुम पी लेना, हिरण ने ऐसा ही किया, सियार पानी पिया, उसके बाद हिरण पानी पीने लगा तभी सियार ने उसे कुआ में धकेल दिया, हिरन पानी में डूबकर मर गया लेकिन सियार उसे नहीं निकाल सकता था, उसने पास के किसानो से कहा मेरा दोस्त पानी में गिर गया है उसे निकाल दो, किसानो ने उसे निकाल दिया और ले गये, सियार बोला मुझे भी इसका मांस दे दो, किसान बोले हमने निकाला तुम्हे नहीं मिलेगा, तब सियार ने वहां से आग लगा एक लकड़ी लेकर खेत में फेक दिया, जब खेत में आग लग गयी और किसान फसल को बचाने लगे, तब सियार ने हिरण का मांस खाया| (AR)

Posted on: Jul 19, 2020. Tags: AKSHAY KUMAR NETAM CG DHAMTARI SONG STORY VICTIMS REGISTER

चल न कांवर सजा के जल उठाबो...गीत-

ग्राम, पोस्ट-डिज़ावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से विजय प्रताप पोया एक भजन सुना रहे हैं:
सावन के महीना आगे संगी-
सावन के महीना आगे भईया-
सरासुरु धाम जाबो-
चल न कांवर सजा के जल उठाबो-
शिवपुर मंदिर चढ़ाबो-
चल न कांवर सजा के जल उठाबो... (AR)

Posted on: Jul 19, 2020. Tags: CG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER VIJAY PRATAP POYA

« View Newer Reports

View Older Reports »