बिजली नहीं होने के कारण लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है, कृपया मदद करें

ग्राम मूडधोए, पंचायत मझोली, प्रखंड मनातू, जिला पलामू झारखंड से राजेश कुमार साथ में विजय कुमार सिंह बता रहे हैं उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है। वहां लगभग 150 की जनसंख्या है। ज्यादातर आदिवासी समाज के लोग है। बिजली नहीं होने के कारण कई समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसके लिए उन्होंने बिजली विभाग में शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक गांव में बिजली नहीं लगी हुई है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके गांव में बिजली लगवाने में मदद करें ताकि गांव को अंधेरे में रहना ना पड़े। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर-9835539196.

Posted on: Oct 11, 2022. Tags: JHARKHAND LIGHT MANATU PALAMU PROBLEM

IMPACT: सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद पेंशन मिलना चालू हो गया

लक्षिनराम नाग, ग्राम पंचायत पदनार, ब्लॉक कोंडागांव, जिला कोंडागांव, छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव के बुजुर्ग लोग को पेंशन नहीं मिल रहा था। इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत भी किया था फिर भी उन्हें नहीं मिला फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में अपनी संदेश रिकॉर्ड किए कुछ दिनों की बात है पेंशन मिलना चालू हो गया। इसलिए सीजीनेट साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर

Posted on: Oct 11, 2022. Tags: CG IMPACT KONDAGAON PENSION

यीशु के बिना जीवन डहर अंधियारे... येशु गीत

रोशन एक्का जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से एक महसी गीत सुना रहे हैं: जिसका बोल है। यीशु के बिना जीवन डहर अंधियारे,,। अपनी संदेश रिकॉर्ड करने के लिए 08050068000 इस नंबर पर कर सकते हैं।

Posted on: Oct 11, 2022. Tags: CG JASPUR MASIH ROSHAN SONG YISHU

दसरथ के राज कुमार वन में फिरते मारे मारे...भजन गीत

ग्राम-मवई, पोस्ट-अलहिया, जिला-बाँदा (उत्तरप्रदेश) से सुरेन्द्र पाल एक
गीत सुना रही है:
दसरथ के राज कुमार वन में फिरते मारे मारे,
दुनिया के पालन हार वन में फिरते मारे मारे,
थी साथ में जनक दुलारी पत्नी प्राणो से प्यारी,
सीता सतवंती लाल वन में फिरते मारे मारे,
दुनिया के पालन हार वन में फिरते मारे मारे...

Posted on: Oct 09, 2022. Tags: BANDHA BHAJAN SONG UP

ये भारत देश हमारा है हमे प्राणो से प्यारा है... राष्ट्रीय गीत

दिव्या योगी, जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश से एक राष्ट्रीय गीत सुना रहे हैं:
मेरा प्यारा हिन्दुस्तान हो इसपे बार बार क़ुरबान,
ये भारत देश हमारा है हमे प्राणो से प्यारा है,
जय हो भारत माँ जय हो भारत माँ,
इसकी धारा पे बहती गंगा मैया,
यहां पर आए राम और कृष्णा कन्हैया,
हुए सभ्यता शुरू यहा पे रचे वेद पुराण,
ये भारत देश हमारा है हमे प्राणो से प्यारा है...

Posted on: Oct 09, 2022. Tags: ANUPPUR MP RASHTRIYA SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »