वनांचल स्वर: क्योटी के तेल से दर्द और खुजली का इलाज होता है...

ग्राम- हिटारकसा, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बहादुर राम पटेल जंगल में पाए जाने वाले क्योटी के पेड़ के बारे में बता रहे हैं। क्योटी का तेल निकाल लिया जाता है, जिसके बाद उसे दर्द, खुजली वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता है। जंगल से यह तेल पर्याप्त मात्र में मिल जाता है। इस तेल को खाया नहीं जा सकता। जंगल में टोरी का तेल भी मिलता है, जिसका खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Posted on: Feb 17, 2021. Tags: BAHADUR PATEL CG KANKER VANANCHAL SWARA

वनांचल स्वर: कलपांज पहाड़ की कहानी...

ग्राम- हाटकर्रा, तहसील- भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से भोला राम पटेल कलपांज पहाड़ के बारे में बता रहे हैं, जिसको कुछ स्थानीय निवासी गोटुल डोंगरी भी बोलते हैं। पुराने समय में वृद्ध लोग रात को पहाड़ पर खेलने जाते थे और सवेरे घर वापस आ जाते थे। बहुत से लोग वहां पिकनिक मनाने जाते हैं। जन्माष्टमी और माघ पूर्णिमा पर्व के दिन लोग घूमने जाते हैं। वहाँ सूर का पेड़ भी पाया जाता है, जिससे लोग नशा भी करते हैं। वहां पर बॉक्साइट और ताम्बे की खदान भी है। सम्पर्क@7722949229. (185606) GT

Posted on: Feb 17, 2021. Tags: BHOLARAM PATEL CG KANKER VANANCHAL SWARA

स्वास्थ्य स्वर : गर्भपात होने की समस्या का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़, मध्यप्रदेश से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय गर्भपात होने की समस्या का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| जानकारी के लिये संदेश सुने| अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Feb 17, 2021. Tags: HEALTH MP RGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGARH

विद्या का हमको अधिकार दे माँ...प्रार्थना -

उत्तरप्रदेश से सुजीत शर्मा एक प्रार्थना सुना रहे हैं:
हे शारदे माँ हे शारदे माँ-
अज्ञानता से हमें तार दे माँ-
ऋषियों ने समझे गुनियो ने जानी-
वेदे की भाषा पुरानो की वाणी-
हम भी तो समझे हम भी तो जाने-
विद्या का हमको अधिकार दे माँ...(AR)

Posted on: Feb 17, 2021. Tags: SONG

आजा-आजा वीणा वाली...सरस्वती वंदना-

ग्रामडभरा,जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मीनारायण माली एक गीत सुना रहे हैं:
आजा-आजा वीणा वाली-
सभा मा लाज बचा दे-
इक दिन तोला मानवों-
दाई मोर तोला ध्याओ-
सभा मा तै लाज हा बचा दे...(AR)

Posted on: Feb 17, 2021. Tags: SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »