रायपुर की क्या शानी अपनी है राजधानी...कविता
ग्राम-देवरी, पोस्ट-थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर, ( छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया कविता सुना रहा है:
अपना प्रदेश देखो कितना विशेष देखो-
आओ-आओ घुमो यहाँ खुशियाँ से झूमों-
रायपुर की क्या शानी अपनी है राजधानी-
ऊँचे-ऊँचे है मकान यहाँ की निराली शान-
कोरबा की बिजली हम सब को मिली-
देव भोग का है मान हीरे की है जहाँ खदान-
लोहे के ढलाई देखो, देखो जी भिलाई देखो...
Posted on: May 18, 2019. Tags: CG KAILASHSINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
उनके मन में लोभ नहीं है, पाप नहीं, परवाह नहीं...कविता-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
उनके मन में लोभ नहीं है,
पाप नहीं, परवाह नहीं,
जग का सारा माल हड़प कर,
जीने की भी कोइ चाह नहीं,
जो मिलता है अपने छम से
उतना भर लेते हैं,
औरों के हित उसे छोर देते हैं...
Posted on: May 18, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
गाँव के अलग-अलग समितियों द्वारा होने वाले कार्यों की निगरानी गठित समीति द्वारा ही किया जाता है...
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से हेम सिंह मरकाम अपने गाँव के अलग-अलग समितियों द्वारा होने वाले कार्यों को बता रहे हैं, कि उनके गाँव में कई समितियों का गठन किया गया है| जो समीति द्वारा गठित प्रयोजनाओं के अनुरूप काम करती है, जैसे बड़े कोष (बड़े समीति) यह ग्राम में बने सभी समितियों का निरीक्षण करती है| नवधा समीति यह आवक-जावक के कार्य करती है| सवनाही समीति ये सावन के आने के पहले बैठक करके सुनिश्चित करते हैं कि सावन के दौरान कितना आवक-जावक-बचत इसकी निगरानी करती है| सप्ताहिक समीति यह समीति यह तय करती है सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को रामायण का आयोजन करती है| सुआरी समीति (खाना बनाना) यह समीति खाना बनाने के काम करती है साथ ही खाना बनाने में उपयोग आने वाले बर्तनों को भी किराया में देते हैं |
Posted on: May 18, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIDHAM PANDARIYA SONG VICTIMS REGISTER
विकलांग हुँ, यूनिक ID कार्ड बनाने में मदद करें
ग्राम- सिंहपुर तहसील- पंडरिया जिला- कबीरधाम से हिमसिंह मरकाम अपनी समस्या बता रहे हैं| ये पेरो से विकलांग हैं| भारत सरकार के अनुसार विकलांग होने पे प्रमाण पत्र बनाना होता है| इन्हे 2 प्रकार के प्रमाण पत्र बनाना होता है एक जिला अस्तर पे दूसरा पुरे देश के अस्तर पे, जो यूनिक ID कार्ड होता है| इस यूनिक कार्ड बनवाने के लिए जिला पंचायत में सरे डॉक्यूमेंट दे दिया,फिर भी साल भर से हर 3 महीने पे जिला पंचायत ऑफिस में दौरा रहे है| यूनिक ID कार्ड नहीं होने से जो फायदा मिलता है वो नहीं मिल प् रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं इनकी मदद करें| उप संचालक @ 8839159585 संपर्क नंबर @9575248224
Posted on: May 16, 2019. Tags: CG HIMSINGH MARKAM ID CARD PROBLEM KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
ले मसाल चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के...कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक समाजवाद पे एक कविता सुना रहे हैं :
ले मसाल चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के,
अब अँधेरा जीत लेंगे लोग मेरे गांव के,
पुछते हैं झोपड़ी, पुछते हैं खेत भी,
कब तक लूट ते रहेंगे लोग मेरे गांव के,
बिन लडे मिलता यहाँ जान कर,
अब लड़ाई लड़ रहें हैं लोग मेरे गाओं के...
