धरती बांटे सागर बांटे मत बांटो इंशान को...गीत-
ग्राम-छिपिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या एक गीत सुना रही हैं:
मंदिर मस्जिद बाँट लिया भगवान को-
धरती बांटे सागर बांटे मत बांटो इंशान को-
अभी राह तो शुरू हुई है मंजिल थोड़ी दूर है-
उजेलो महलो बंधुओ हर दीपक का मजबूर है-
मिला न सूरज का संदेसा हर घर मैदान को-
मंदिर मस्जिद बाँट लिया भगवान को...
Posted on: Mar 13, 2020. Tags: MP REWA SONG SUKANYA VICTIMS REGISTER
झंडे इस तिरंगे की बड़ी अमर कहानी है...गीत
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मीना एक गीत गीत सुना रही हैं:
झंडे इस तिरंगे की बड़ी अमर कहानी है-
इसमें लाल रंग बताता है मेरी खून की निसानी है-
इसमें हरा रंग बताता है मेरी खेत की निसानी है-
इसमें सफ़ेद रंग बताता है मेरी विद्यालय की निसानी है-
झंडे इस तिरंगे की बड़ी अमर कहानी है...
Posted on: Mar 13, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
रथ ठाड़ करो हमहूं चलबै...बघेली गीत-
ग्राम-नोनारी, थाना-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक गीत सुना रही हैं:
रथ ठाड़ करो हमहूं चलबै-
तखत बैठ ससुर समझावें-
बहू बनही न जाओ भूखन मरियाओ-
भीतर बैठ जेठ समझावे-
लहुरी बनही न जाओ भूखन मरिहो-
रथ ठाड़ करो हमहूं चलबै...
Posted on: Mar 13, 2020. Tags: MP RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER
आपसी मतभेद और निजी स्वार्थ से नेता उलट पलट करते हैं...
ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीरा, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं हम सब सालो से मिलकर सरकार बनाते आ रहे हैं और आज भी मिलकर सरकारे बनाते हैं लेकिन नेतागण आपसी मतभेद और निजी स्वार्थ को देखते हुये खिता तानी करते हैं आम जनता के लिये किसी भी पार्टी के नेता का ध्यान आकर्षित नहीं है, जनता ने अपना अमूल्य बोट देकर विधायक नेता चुनते हैं पर आज नेता अपने निजी स्वार्थ से उलट पलट करते हैं इन सभी बातो को ध्यान रखते हुये जनता ऐसे नेताओ को करारा जवाब दे| साधू सिंह लोधी@9617652699.
Posted on: Mar 12, 2020. Tags: MP REWA SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य के लिये हानिकारक तम्बाखू के सेवन से बचें...
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश तम्बाखू के सेवन से होने वाले नुकशान के बारे में बता रहे हैं, तम्बाखू में 4000 किस्म के रासायन होते हैं, जिसमे 60 केंसर जैसे रोग उत्पन्न कर सकते हैं, तम्बाखू में मौजूद निकोटिन नशे का आदि बना देता है, ये धूम्रपान के साथ मस्तिक में पहुंचता है, फेफड़े को नुकसान करता है, तम्बाखू सेवन से केंसर, फेफड़े का सिकुड़ना, कोशिकाओं में गाँठ पड़ना, अस्थमा, विकलांगता, लकवा जैसे कई रोग होते हैं, धूम्रपान का सेवन धुम्रपान करने वाले के साथ उसके आसपास के लोगो को भी नुकसान पहुंचाता है इसलिये इसका सेवन न करें और दूसरो को भी जागरूक करें : संपर्क नंबर@9752437223.
