जहाँ कोई भी आशा नही है वहां यीशु ही आशा...मसीह गीत-
झारखंड से ऊमा एक मसीह गीत सुना रही हैं:
जहाँ कोई भी आशा नही है-
वहां यीशु ही आशा है-
जहाँ कोई भी उपाये बांकी नही है-
वहां यह वा गिरे हैं-
लाशे कब्र में चार दिन से पड़ा था-
यीशु ने जोर से पुकारा निकल आ-
उसने आवाज यीशु की सुनी और बाहर आ गया...(AR)
Posted on: Feb 21, 2021. Tags: SONG
जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले...भजन-
ग्राम-मजगँवा, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मुकेश कुमार केवट भजन सुना रहे हैं:
जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले-
हम कटपुतली तेरे हाँथ की-
चाहे तू जैसे नचा ले मुरलिया वाले-
बांके मुरलिया वाले प्यारे मुरलिया वाले-
जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले...(AR)
Posted on: Feb 21, 2021. Tags: BHAJAN SONG
आप घर कर गये है आँखों में...गजल-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रप्रकाश एक गजल सुना रहे हैं:
राज की बात कह गया चेहरा-
बन गया दिल का आइना चेहरा-
राज की बात कह गया चेहरा-
आप घर कर गये है आँखों में-
कैसे देखेंगे दूसरा चेहरा-
बन गया दिल का आइना चेहरा...(AR)
Posted on: Feb 21, 2021. Tags: GAJAL
पीडितो का रजिस्टर : मुझे पुलिस वालो ने 15 साल तक जेल में रखा था, मारपीट किये कोई मदद नहीं मिली...
ग्राम पंचायत-आतुरबेड़ा, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तिसगढ़) से शानिराम नुरेटी बता रहें है कि पुलिस वाले ने उन्हे जेल ले गए थे और उनके घर में पूर्वज का एक बंदूक था पहले के दादा पूर्वजों ने घर का देवी देवता मानते थे उसको भी थाना में जमा किए मारपीट किये पैसा जमा करवाये जेल से आने के बाद पेशी 15 साल तक जेल गए थे उस समय उनके पत्नी 2 बच्चे और उनकी मां थे कोई कमाने वाले नहीं था | उनके घर के लोगो ने लोन लेकर के उनके घर वाले ने जेल से छुड़ाया अभी तब उनको लोन है उस समय 28 साल का था उनको कोई प्रकार से सरकार के तरफ से मदद नहीं मिली है सभी साथियों से मदद कि अपील कर रहें है| संपर्क@7646869560.
Posted on: Feb 21, 2021. Tags: CG KANKER SHANIRAM NURETI VICTIM REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेचिश का घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय आज हम लोगो को पेचिश का घरेलू उपचार बता रहें है, दो या तीन गुडहल का फूल ले और मिश्री मिलाकर पीस ले और उससें शरबत बनाकर पीने से लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931.(185185) GT
