शुभ शुक्रवार है ईशा मसी का वार है...मसीह गीत-
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व गुड फ्राइडे पर एक मसीह गीत
सुना रहे हैं:
शुभ शुक्रवार है ईशा मसी का वार है-
उसकी कृपा से जीवन का होता उद्धार है-
पापियों के पापो को उसने सर लिया था-
सूली के हवाले उसने जीवन कर दिया था-
लीला अपरम्पार है कैसा चमत्कार है-
आज के दिन ओ जी उठा शुभ शुक्रवार है...(AR)
Posted on: Apr 02, 2021. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VIRENDRA GANDHARV
स्वास्थ्य स्वर : पेचिस दस्त का घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से राघवेंद्र सिंह राय पेचिस दस्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं, आम का गुठली को धूप में सूखा लेवें और बारीक़ पीस कर चूर्ण बना लें और 2 चम्मच चूर्ण को पानी में भिगो लें, और नाभि के ऊपर 3 से 4 बार लेप करने से दस्त पेचिस में आराम मिल सकता है| संबंधित जानकारी के लिये दिये नम्बर@ 9519520931. पर संपर्क कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Apr 02, 2021. Tags: HELTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGARH
स्वास्थ्य स्वर : बबासीर रोग का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से राघवेंद्र सिंह राय बबासीर रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, मीठे आम के रस और गाय के दूध से बनी दही 50 ग्राम ले लें और अदरक का रस 1 ग्राम ले लें और तीनो को अच्छे से मिला लेवें और 3 से 4 बार रोगियो को पिलाने से बबासीर रोग में आराम मिल सकता है|संबंधित जानकारी के लिये दिये नंबर @ 9519520931. पर संपर्क कर सकते है| (AR)
Posted on: Apr 02, 2021. Tags: HELTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGARH
फेल हो गया मै तो इंग्लिश के सब्जेक्ट में...गीत-
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से बिरेन्द्र गंधर्व एक गीत सुना रहे हैं:
फेल हो गया मै तो-
इंग्लिश के सब्जेक्ट में-
अंग्रेज तो गये-
भाषा दे गये क्यूँ भेंट में-
हर सब्जेक्ट में अच्छे नंबर-
पाये मैंने भाई-
इंग्लिश के सब्जेक्ट में मैंने हाये...(AR)
Posted on: Mar 31, 2021. Tags: BIRENDRA GANDHARV CG RAJNANDGAON SONG
निमिया के डार में डाली रे झुलानवा...गीत-
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से धर्मेन्द्र यादव एक गीत सुनवा रहे हैं:
निमिया के डार में डाली रे झुलानवा-
की झूली झूली न...
अपने संदेश रिकार्ड करने के लिये दिये नम्बर 08050068000 पर मिस्ड कॉल करें (AR)
