धन-धन माय धरतनी...गीत-
ग्राम-आठगाँव, ब्लॉक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रतनलाल मरकाम और गुलशन कुमार नेताम एक गीत सुना रहे हैं:
धन-धन माय धरतनी-
तुचो मया चो छाया ए धनी-
भारत देश मचो माटी-
कुढई फूल तुचो माटी-
जय-जय माता बस्तर माटी-
तुचो रनबन डोंगरी घाटी-
धन-धन माय धरतनी...
Posted on: Feb 11, 2020. Tags: CG KONDAGAON POEM SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER
सेमी टुटाऊँ बाई मन, सेमी टुटाऊँ...हल्बी कविता-
ग्राम पंचायत-बाकरा, ब्लॉक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से तीजबती यादव, रोहिता यादव और उर्मिला पोडियाम एक हल्बी कविता सुना रहे हैं :
सेमी टुटाऊँ बाई मन, सेमी टुटाऊँ-
कुकाड़ीकरिन बाई मन के,हाट पठाउँ-
हाट बाटले इला जाले मूसर धरउँ-
हांडी-कुंडरी असने आसे,बायले पराली-
बायले खोजुक जाते रलूं डुरकी डराली-
मैं साढ़ू तुय साढ़ू पखना कचाडू...
Posted on: Feb 11, 2020. Tags: CG KONDAGAON POEM SAITE DUGGA
स्वास्थ्य स्वर : सिर दर्द का घरेलु उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सिर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, कमल के फूल को 50 ग्राम लेकर पीस लेवें और इसे लुगदी बनाकर सिर पर लेप करें, दर्द में आराम मिल सकता है, लगातार 21 दिनों तक प्रयोग कर सकते हैं, इसका उपयोग सूर्योदय के पूर्व करें, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, नशा का उपयोग न करें, नमक, शक़्कर, मैदा का कम से कम प्रयोग करें, संबंधित विषय से जुड़े जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Feb 11, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
impact : हैंडपंप बनने से गाँव में पानी की समस्या हल हो गयी-
ग्राम पंचायत-बरगेली, पथरापारा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे हैं, कि पथरापारा में हैंडपंप ख़राब पड़ा था, पाइप ख़राब होने के कारण पानी अच्छा नहीं निकल रहा था तब सुंदरलाल, जीतसिंह, रामजीत ने इस समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद महीने भर में पाइप लाकर सुधार कर दिया गया है जिससे पथरापारा गाँव वार्ड क्रमांक 8 के लोग हैंडपंप का उपयोग कर पा रहे हैं और उनको पानी की सुविधा हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ और विभागीय अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6268237415.
Posted on: Feb 11, 2020. Tags: CG IMPACT STORY ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा...गीत-
ग्राम पंचायत-बाखरा, ब्लाक-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से कुंता वासे एक गीत सुना रही हैं:
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा-
हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिसतां हमारा-
गुरबत में हों अगर हम, रहता है दिल वतन में-
समझो वहीं हमें भी, दिल हो जहाँ हमारा-
परबत वो सबसे ऊँचा, हमसाया आसमाँ का-
वो संतरी हमारा, वो पासवां हमारा...
