तोर लागिन दाई साडी बसंती रे...डोमकच्छ गीत-
ग्राम-बरपटिया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं :
तोर लागिन दाई साडी बसंती रे-
मोर लागिन केरा के पत्ता पिरायो दिन-
हम धनी रहबो कुवार पिरायो दिन-
तोर लागिन दाऊ माथे महुआ रे-
हमर लगेन ढोढी कर पानी पिरायो दे-
तोर लागिन दाऊ पुड़ी सोहारी रे-
तोर लागिन दाई पूड़ी सोहारी रे...
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG DHANSAI MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
करपूर गौरम करूणावतारम...आरती-
ग्राम-मारमा, जिला-बलरामपुर रामानुज गंज (छत्तीसगढ़) से सैलेश यादव एक आरती सुना रहे हैं :
करपूर गौरम करूणावतारम-
संसार सारम भुजगेन्द्र हारम-
सदा वसंतम हृदयारविंदे-
भवम भवानी सहितं नमामि-
शिव गुरु रक्षामि-
शिव गुरु पढियाम, शिव गुरु त्राहिमाम...
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: BALRAMPUR CG PRAYER SAILESH YADAV SONG VICTIMS REGISTER
चल न दीदी जाबो वो जंगल पथरा झाड...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे हैं :
चल न दीदी जाबो वो जंगल पथरा झाड-
अडबड तेंदू चार पके हवे, झन कर तय बिचार-
पान मुखारी तोड़ आन बो, बेटी के हवय सगाई-
पतरी दोना खील डार बो, अडबड हवय मंगाई-
बेटी के सगाई मा, आहीं लोग लुगाई-
ओकर खातीर कहाथो वो, झन कर तय ठागुवाई...
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
बड़ो का अपमान और बेकार का अहंकार नहीं करना चाहिये...कहानी-
एक समय की बात है कलिंग राज्य में मकरध्वज नाम का एक अहंकारी राजा राज्य करता था| उसका कोई संतान नहीं था| एक बार उसके राज्य में दुर्वासा ऋषि आये| उन्होंने अपने आने का संदेश राजा के पास भेजा| राजा अहंकार वस उसके स्वागत के लिए नही आया| दरबारी से बोला ऋषि से कहो महाराज बुला रहे हैं| दरवारी ने वैसा ही किया| ऋषि ने इसे अपना अपमान समझा और क्रोधित होकर राजा को श्राप दिया| दुष्ट राजन मैंने तुम्हे स्वागत के लिये संदेश भेजा, लेकिन तुम नहीं आये| मै श्राप देता हूँ, तुम्हारे राज्य में 12 वर्ष तक वर्षा नहीं होगी| ये सुनकर राजा को पछतावा हुआ| वह तुरंत ऋषि के पैर पकड़कर बोला ऋषिवर मुझसे भूल हुई, माफ़ करें| आपका श्राप वापस लें| ऋषि बोले धनुष से निकला बाण वापस तरकश में नही जाता| बहुत बार विनती करने पर ऋषि को उस पर दया आ गया| वे बोले अपने राज्य में यज्ञ करो, गरीबो को दान करो| इससे श्राप ख़त्म हो जायेगा| राजा ने वैसा ही किया और उसका राज्य श्राप मुक्त हो गया| इस तरह उसका अहंकार खत्म हो गया|
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER
रोजगार गारंटी में समय से पैसा नहीं मिलता, लोग आंध्रा काम करने जाते हैं...
ग्राम-दरबागुडा, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से शिवम बलराम बता रहे है, कि वे खेती करते हैं| लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उपज सही मिल नही पाता है| वे गाँव में मनरेगा के तहत काम करते हैं| जहाँ उन्हें 172 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान होता है|काम का पैसा मिलने के लिए 3-4 महीना लग जाता है| समय से भुगतान नहीं होने के कारण लोग आंध्रप्रदेश में काम करने जाते हैं| गांव में काम नहीं करते| वहां उन्हें 200-250 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलता है|
