मैंने कई बार आवेदन किया लेकिन आज तक आवास का लाभ नहीं मिला, कृपया मदद करें...

ग्राम-टांकीटोला, पंचायत- खमरौध, जिला- अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से संतकुमार धुर्वे के साथ मानकुंवर सिंह अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | वे कह रहे हैं, पंचायत में सभी का आवास बन रहा है लेकिन उन्हें शासन की ओर से आवास की सुविधा नहीं दी जा रही है | उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन भी किया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है | वह बहुत परेशान हैं, कच्चे मकान में रहते हैं | इसीलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया मदद करें: सरपंच@9165520567. सचिव@8959051940. संपर्क व्यक्ति संतकुमार धुर्वे@8815711686. (168931) NP

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: ANUPPUR MP AWAS PROBLEM SANTKUMAR DHURVE MARU KUNVAR DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

रोपा के लिए हाईब्रेड प्रमाणित बीज लाते हैं,लेई धान पुराने बीज बोते हैं,बियासी करने पर अच्छा हो�

ग्राम-बाकुलवाही ब्लॉक-छिन्द्गढ़ जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र कुमार हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को अपने खेती के बारे में बता रहे हैं कि अभी बरसात के समय धान कि खेती करेंगे रोपा और लेई धान बोते है लेई धान घर का पुराना बीज बोते है और रोपा के लिए क्रषि विभाग से हाईब्रेड प्रमाणित बीज लाते हैं लेई धान बोने के बाद जोताई करके बियासी करना पड़ता है जिससे पेड़ कि दुरी बन जाता है और ज्यादा मात्रा में होता है रोपा एक बार लगाने से हो जाता है रोपा लगाने से लेई धान से थोड़ा ज्यादा फसल होता है धान में गोबर खाद्य और कुछ डीएपी खाद्य डालते हैं जिससे धान पेड़ कि मोटापा बढ़ जाता है जमीन का उर्जा शक्ती और नमी बनी रहती है यूरिया डालने से जमीन को टाईट कर देता है इसलिए नहीं डालते और धान खाने के लिए भरपूर मात्रा में हो जाता है कुछ बेच भी देते हैं थोड़ा बहुत सब्जी लगा लेते हैं इसी से परिवार का पालन-पोषण करते हैं:संपर्क नंबर @7587788085 CS

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: AGRICULTURE CHHIDGARH SUKMA CG RAJENDR KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

गर्मी के दिनों में पानी की समस्या होती है, पानी के व्यवस्था कराने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-झामरमाल, तहसील-लखनादोन, जिला-सिवनी (मध्यप्रदेश) से गाँव के निवासी हरिराम कुमरे बता रहे हैं कि गाँव में गर्मी के दिनों में पानी की समस्या होती है, गाँव में पानी की समस्या को लेकर लोगो ने पंचायत में बात को रखा, अधिकारियों के पास शिकायत किया लेकिन उस पर काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9753842410. SDM@9425414345. कलेक्टर@7692220744. (AR)

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: HARIRAM KUMARE MP PHE PROBLEM SEONI SONG VICTIMS REGISTER WATER

कोरोना महामारी के समय लोक कलाकारों के मदद करने पर चर्चा...

मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार समाज सेवी अनिल कुमार अनल से चर्चा कर रहे हैं, वे कपड़ा देकर लोगो की मदद करते हैं, अभी कोरोना का समय चल रहा है, उसमे वे लोगो की मदद कर रहे हैं, जो कलाकार काम नहीं कर पा रहे हैं, काम बंद है, उनके लिये काम कर रहे हैं, महामारी के दौर में कोई कलाकार भूखे न रहे इस पर काम कर रहे हैं, सूची तैयार कर रहे हैं : सुनील कुमार@9308571702. (AR)

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

का होगे हवे मोला, का होगे हवे मोला...गीत-

संतोष कुमार सिदार एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
का होगे हवे मोला, का होगे हवे मोला-
माया मा माया होगे रानी रे-
ए रानी रे-
तोर मोर जुमाना कहानी, कहानी रे-
गेल बेर गिरे, गेल बेर गिरे-
तिर मा न रे-
हाय रे करेजा चानी, हाय रे करेजा चानी... (AR)

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: SANTOSH KUMAR SIDAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »