हमारे गाँव में रोड नहीं बना हैं लोगों को आने जाने कि बहुत दिक्कत होता है,कृप्या मदद करे-

ग्राम पंचायत-डोडरेपाल, कोदरागुडा, ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से देवी प्रसाद बता रहे हैं कि उनके गाँव में 850 मीटर कि रोड नहीं बना है,लोगों को आने जाने के लिए बहुत दिक्कत होता है,गाँव से हॉस्पिटल के लिए मरीज को पैदल जाना पड़ता है,इसके लिए सरपंच व सचिव को बताये पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है,इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है दिया गया नंबरों पर बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने कि मदद करे|सचिव@8770999656, CEO@7835814506. संपर्क नंबर@7974470602.

Posted on: Sep 14, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD

हमारे गाँव में पानी कि बहुत दिक्कत होता है बताने पर भी ध्यान नहीं दे रहे है,कृप्या मदद करे-

ग्राम पंचायत-गुमाड़पाल नया पारा,ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से लक्षमण बता रहे है,कि उनके नया पारा में तीन चार हैण्डपंप लगा है,पर लाल पानी निकल था है, अब वे 5-6 किमी.दुर नाला का पानी लाकर पीते है,इसके लिए सरपंच व सचिव को आवेदन किये है,पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है|इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है कि दिया गया नंबरों से बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने कि मदद करे| अधिक जानकरी के लिए संपर्क नंबर@7646802010, सीईओ@9406166884, सरपंच@8839026096, सचिव@77238925.

Posted on: Sep 14, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

गांव के किसान फसल नहीं बेच पा रहे हैं, टीआई ने किया मना, कृपया मदद की अपील-

भोपालपट्टनम (बीजापुर) से अफजल खान जी सीजी नेट के श्रोताओं को अपनी गाँव की समस्या बता रहे हैं इनका कहना है की गाँव मे एक व्यक्ति हैं जगदीश निष्ठुरी जी इन्होंने कपास की खेती की थी| गाँव के आसपास कहीं इसकी खरीदी नहीं होती है| इसलिए कपास को बेचने के लिए गाँव से दूर तेलंगाना ले जाना पड़ता है| परंतु अब समस्या ये है कि किसान फसल नहीं बेच पा रहे हैं| भोपालपट्टनम के टीआई के द्वारा फसल को बाहर बेचने से मना कर थाने में खड़ा किया गया| फसल की आमदनी किसान को मिले| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्याओं का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर पीड़ित@7587721624, थाना@9479194917.

Posted on: Sep 12, 2022. Tags: AFJAL KHAN BHOPALPATTNAM BIJAPUR CG COOTTON PROBLEM SELLING

हमारे गांव में पुलिया की बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में लोग नही जा पाते हैं,कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-कावानार, धुर्वापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलू पोयाम बता रहे हैं उनके गांव में पुलिया की बहुत समस्या हैं, गांव के लोगों आने-जाने में समस्या होती हैं, और बच्चों को स्कूल जाने में बहुत दिक्कत होती हैं समय पर नही जा पाते हैं, वहां 35 घर का जनसंख्या हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7724955094, सरपंच@7748975207, सचिव@7869414917.

Posted on: Sep 10, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAM KAMLU POYAM KAWANAR PROBLEM

गांव में हैंडपंप नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-उमरी, तहसील-छीनमोर, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से सुजीत कुमार जी बता रहे हैं कि उनके गांव में एक भी हैंडपंप नहीं है| पंचायत द्वारा पानी की कोई सुविधा नहीं दी गई है| 5-6 साल पहले से ही सरपंच को आवेदन दिया गया था| परन्तु पंचायत द्वारा कुछ नहीं किया जा रहा है| इसलिए वह सीजीनेट के कार्यकर्ताओं से आग्रह कर रहे हैं कि दियें गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9713587163, सचिव@9425404142.

Posted on: Sep 10, 2022. Tags: CHHINMOR KUMAR MP PROBLEM REWA SUJEET WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »