होली का त्यौहार मनाये और सुरक्षा का ख्याल रखें...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ से वैद्य एच डी गाँधी होली की शुभकामनायें देते हुये संदेश दे रहे हैं कि होली का त्यौहार मनाये लेकिन सुरक्षा का ख्याल रखें क्यो कि कोरोना अभी ख़त्म नहीं हुआ है| इस होली में आप अपने अंदर की बुराइयों को ख़त्म कर अच्छे से त्यौहार मनाये| नशा न करें बुरइयो से दूर रहें|

Posted on: Mar 30, 2021. Tags: AWARENESS CG HD GANDHI HOLI RAIPUR

होली का त्यौहार घर पर अपने परिवार संग मनाईये और सुरक्षित रहिये...

ग्राम-परसोना, जिला-सोनभद्र (उतरप्रदेश) से गुड्डू होली के त्यौहार मनाने के साथ सावधानी बरतने के लिये निवेदन कर रहे हैं| उनका कहना है कि घर में रहकर अपने परिवार के साथ होली का त्यौहार मनाईये | गुलाल से होली मनाइये रंगों का उपयोग न करिये ये हानिकारक होता कई बार रंग आँखों में जाने से जलन हो जाता है| इसलिये त्यौहार को गुलाल से मनाइये, मिठाईयां और खुशियाँ बाँटिये| कोरोना का समय है इसलिये सावधानी बरातिये|

Posted on: Mar 30, 2021. Tags: GUDDU BHARATI HOLI SONBHADRA UP

लॉक डाउन में स्कूल बंद था, फीस के लिये परेशान किया जा रहा है...

ग्राम-चौकिहा, पोस्ट-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुरेंद्र कुमार यादव बता रहे हैं कि उनका बेटा सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में कक्षा 7 में अध्यनरत है, बच्चे का नाम संदीप कुमार यादव है| लॉकडाउन में स्कूल बंद था लेकिन उसका फीस स्कूल द्वारा वसूला जा रहा है| बच्चे को परीक्षा के लिये पेपर कॉपी नहीं दिया गया| बच्चा स्कूल जाता है तो उसे भगा दिया जाता है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश कुमार यादव जो शाशाकीय स्कूल के अध्यापक हैं और प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य हैं उनसे बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| प्रधानाचार्य@9755171497. संपर्क नंबर@ 9755171515. (186871)

Posted on: Mar 30, 2021. Tags: MP PROBLEM REWA SURENDRA KUMAR YADAV

हारमोनियम के माध्यम से गीत सुना रहे हैं...

जिला-प्रतापगढ़ (उत्तरप्रदेश) से बालकरण हारमोनियम के माध्यम से गीत सुना रहे हैं: अपना संदेश रिकार्ड करने के लिये दिये नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल करें

Posted on: Mar 29, 2021. Tags: BALKARAN PRATAPGARH SONG UP

मोहन खेले होली हो...होली गीत-

जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से राजा बैगा एक होली गीत सुना रहे हैं:
सदा आनंद रहे यही गावे-
मोहन खेले होली हो-
खेले कन्हैया होली हो-
घरबा के बहरे बांधे पीसाता-
संकल्बा पूरा चोली हो सदा आनंद रहे...(AR)

Posted on: Mar 29, 2021. Tags: HOLI SONG MP RAJA BAIGA UMARIA

« View Newer Reports

View Older Reports »