जो पहना हथकड़ी उसे पड़ा छड़ी-छड़ी...रचना-
ग्राम-तमनार,जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक रचना सुना रहे हैं:
जो पहना हथकड़ी उसे पड़ा छड़ी-छड़ी-
देश के खातिर सूर वीरो-
में आवध पड़ी-
अंग्रेजो से लोहा लेने-
पड़ी उन्हें कई छड़ी-
जो पहना हथकड़ी उसे पड़ा छड़ी-छड़ी...(AR)
Posted on: Mar 30, 2021. Tags: CG POEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA
कौने देवता के गढ़ल सावरल हाउ..भोजपुरी गीत
धनजीत कुमार एक भोजपुरी गीत सुना रहे हैं
कौने देवता के गढ़ल सावरल हाउ-
हमरी खातिर जमी पर उतरल हाउ-
तोहरी अंखिया बा कैले दीवाना बनल-
बडू अनमोल अइसन खजाना-
तोहर जोड़ा ला दुसर जनाना... (MS)
Posted on: Mar 30, 2021. Tags: BHOJPURI SONG DHANJIT
संगीत-
मेरठ (उत्तरप्रदेश) से शिवकुमार धुन के माध्यम से गीत सुना रहे हैं अपना संदेश रिकार्ड करने के लिये दिये नम्बर 08050068000 पर मिस्ड कॉल करें (AR)
Posted on: Mar 30, 2021. Tags: MEERUT SHIV KUMAR SONG UP
एक बेटी करे पुकार की माँ मुझे जग में आने दो...
रतनगढ़, जिला-जुरू, (राजस्थान) से खेमलता सोनी एक बेटी के समबन्ध में गीत सुना रही है:
एक बेटी करे पुकार की माँ मुझे जग में आने दो-
मुझे भी जीवन जीने का अरमान सजाने दो-
संसार में आकर नही किसी पर बोझा बनूंगी मैं-
पढ़ लिखकर रोशन मात-पिता नाम करूंगी मैं-
बेटी-बेटा से कम नही सबको दिखलाने दो...
Posted on: Mar 30, 2021. Tags: JURU KHEMLATA SONI RJ
चापलूसों से हमें सावधान रहना चाहिए...कहानी
यशस्वी एक कहानी सुना रहे हैं-
एक जंगल में एक चालाक लोमड़ी रहती थी, एक दिन उसे बहुत तेज भूक लगी थी चलते-चलते वह एक बाग़ में पंहुची वहां देखा की पेड़ के डाल में एक कौआ बैठा हुआ है, और उसको चोंच में पनीर का टुकडा है| पनीर के टुकडा को देखते ही लोमड़ी के मुंह में पानी आ गया| वह कौआ से बोली, कौआ भाई आपके आवाज तो बहुत सुन्दर है मैं आपके आवाज सुनना चाहती हूँ| जैसे ही कौआ बोलने के लिए चोंच खोली पनीर का टुकडा नीचे गिर गया और लोमड़ी ने उसे उठाकर खा लिया बेचारा कौआ देखता ही रह गया| चापलूसों से हमें सावधान रहना चाहिए|
