Impact : गाँव में पानी की समस्या थी, कुआ निर्माण होने से समस्या हल हो गयी है...
ग्राम पंचायत-सकडा, तहसील, ब्लाक-खडगवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 10 सजालिया पारा में पानी की समस्या थी| जिसके लिये पारा के लोगो ने आवेदन किया था| लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को जून 2019 में रिकॉर्ड किया था| रिकॉर्ड करने के बाद जुलाई 2019 में उनकी समस्या हल हो गयी| पानी के लिये कुआ का निर्माण कराया गया है| इसलिये वे मदद करने वाले सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@8959903256.
Posted on: Jul 30, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KORIYA PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच दी गांधी शुगर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बेल की पत्ती, नीम की पत्ती, गुडमार की पत्ती सभी को 6-6 नग लेना है| काली मिर्च 3 नग सभी को साफ कर पीसकर चटनी बना लें| एक गिलास पानी में मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें| दावा का सेवन करने के 1 घंटे तक कुछ ना खायें| मीठी चीजों से बचें| चावल आलू का सेवन ना करें| नशा ना करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jul 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
बैठे हे चिरैया गोली मार देना रे...ददरिया गीत-
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर एक बैगा गीत सुना रहे हैं :
हाय गोली मार देना रे-
बैठे हे चिरैया गोली मार देना रे-
शहर के पानी रेंगाले चारे चार-
माया वाली तै हां हॉवे-
आ जाबे खारे-खार-
बैठे हे चिरैया गोली मार देना रे-
रेगे रे गोरी झूलाये देवे हांथ...
Posted on: Jul 29, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गठिया वात बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मेथी 250 ग्राम, सोंठ 250 ग्राम, बादाम 250, हल्दी 1 चम्मच ग्राम, गुड 250 ग्राम लें| गुड़ को छोड़कर सभी को पीस का चूर्ण बना लें| उसके बाद गुड़ में मिलाकर छोटे लड्डू बना लें| एक-एक लड्डू दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से लाभ होता है| ठण्ड से बचे| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jul 28, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
सुवा मैना कैसन अपने बोली बोलथे...बाल कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक बाल कविता सुना रहे हैं :
सुवा मैना कैसन अपने बोली बोलथे-
उलवा-उलवा डार पान देखो कैसन डोलथे-
महुवा और आमा हर महुआ कुची आवथे-
सेमर हर फुलथे, अउ परसा लालिआवथे-
सरसों मा पियर-पियर फूल घलो आवत हे-
बसंत के जादू भुईया भुइया मनला ललचावथे...
