स्वास्थ्य स्वर : टूटी हड्डी को ठीक करने का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय हड्डी टूटने पर उसे जोड़ने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हरजोड़ औषधि जंगल में पायी जाती है| हरजोड़ कई तरह की होती है| एक दो साल में, एक तीन साल और एक चार साल में तैयार होती है| जिस जगह की हड्डी टूटी हो उसे ठीक से बिठा लें| उसके बाद ठीक से बांध ले| जिससे हड्डी हिले नहीं| उसके बाद दवा का सेवन करना है| बच्चे के लिये 2 इंच का टुकड़ा और बड़े के लिये 4 इंच का टुकड़ा लेना है| दवा को बारीक कर दूध और गुड़ के साथ मिलाकर सेवन करना है| एक हफ्ते में 2 बार सेवन करें | दवा का उपयोग करने से पूर्व पूरी जानकारी लें : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: May 29, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
सुख गये है नदी नाला सुख गये तालवा पोखरी प्यासी हर मोला लागे...गीत
ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गीत सुना रहे है:
हैय रे हाय प्यासी हर मोला लागे-
कैसे के टोरब तेंदू पान प्यासी हर मोला लागे-
घुटरा पतेरा देखा पखना गरम मारे प्यासी हर मोला लागे-
सुख गये है नदी नाला सुख गये तालवा पोखरी प्यासी हर मोला लागे-
बोतल के पानी हर गरम होई जाय प्यासी हर मोला लागे-
घुटरा पतेरा में साथी चढ़ावे रे प्यासी हर मोला लागे...
Posted on: May 28, 2019. Tags: CG KAILASHSINGH POYA PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
सीके सी लोटा पिसे बर हरदी एके परख...गंगा दशहरा गीत-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक पारंपरिक गंगा दशहरा गीत सुना रहे हैं :
सीके सी लोटा पिसे बर हरदी एके परख-
यवा नरी मोर छता, तरी रे-
संगी छू लेना सारा जाबो नी-
चला-चला जी एके परख-
छुटे नरी छा तका तरी रे...
Posted on: May 28, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चेहरे पर होने वाले कील मुहांसे का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय चेहरे पर होने वाले कील, मुहांसे का घरेलू उपचार बता रहे हैं | नीम की पत्ती को छांव में सुखाकर चूर्ण बना लें| एक चम्मच चूर्ण का तीसरा भाग सुबह-शाम पानी के साथ सेवन करें| दूसरा सेमल के कांटो को दूध के साथ घिसकर मुहांसो पर लगायें| इससे लाभ मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: May 27, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
मैना साल्हो, मैना साल्हो किरुखा जोराये...कर्मा गीत-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक सरगुजिहा कर्मा गीत सुना रहे हैं :
मैना साल्हो, मैना साल्हो किरुखा जोराये-
हाय रे मैना साल्हो रे काकर पिहा बांधल जाये-
काकर पियार भाई संगला बटोरे हाय रे मैना-
मैना साल्हो, मैना साल्हो किरुखा जोराये-
हाय रे मैना साल्हो रे काकर पिहा बांधल जाये-
काकर पियार भाई संगला बटोरे हाय रे मैना...
