दो दिन की जिंदगी है दो दिन का मेला...गीत-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक गीत सुना रहे हैं:
आये भी अकेला जाये भी अकेला-
दो दिन की जिंदगी है, दो दिन का मेला-
रो रोकर कहता ये टूटता हुआ दिल-
नही हूँ तेरी किस्मत के काबिल-
आये भी अकेला जाये भी अकेला-
दो दिन की जिंदगी है, दो दिन का मेला...(AR)

Posted on: Mar 06, 2021. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG

जय हो जय सरकार तुम्हारी जय होवे...कविता-

जिला-प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से सुशील कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
जय हो जय सरकार तुम्हारी जय होवे-
मेरे पालनहार तुम्हारी जय होवे-
जय हो जय चोरो की सरकार-
तुम्हारी जय होवे-
मेरे पालनहार तुम्हारी जय होवे...(AR)

Posted on: Mar 06, 2021. Tags: POEM PRAYAGRAJ SUSHIL KUMAR UP

मुझको देना कृपा तेरे प्रभु...गीत-

ग्राम-तेंदूपारा, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से शशिकला तिग्गा एक गीत सुना रही हैं:
मुझको देना कृपा तेरी-
प्रभु मुझको देना कृपा तेरी-
क्षमा तेरी प्रभु क्षमा तेरी-
प्रभु मुझको देना क्षमा तेरी-
प्रभु मुझको देना कृपा तेरी-
दया तेरी प्रभु दया तेरी-
प्रभु मुझको देना दया तेरी...(AR)

Posted on: Mar 06, 2021. Tags: CG SHASHIKALA SONG SURAJPUR TIGGA

वनांचल स्वर: कान दांत के दर्द की औषधि...

ग्राम-हिटारकसा, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से वीर सिंह पटेल बताते हैं कि उन्हें जंगल से औषधि मिलती है। वीर सिंह पटेल एक परंपरागत वैद्य हैं। जंगल से उन्हें कान के दर्द और दांत के दर्द की दवाई मिलती है। छीन्द के पेड़ की छाल कान दर्द के इलाज के लिए शर्तिया दवाई है। उसे कूट कर लगाने पर सूजन भी कम हो जाती है।

Posted on: Mar 06, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VEERSINGH PATEL

है माया की बहुते अनोखी कहानी...कविता-

जिला-गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) से मुन्ना मोर्य कविता सुना रहे है :
है माया की बहुते अनोखी कहानी-
वेदो पुराणों ने दी है बखानी-
ऋषियों ने जाना है मुनियों ने समझा-
फसे इसमे बहुतो ने बन गए ज्ञानी-
कोई इसके दलदल में फस करके अपना-
मिटा देते हैं आन बान निशानी है...

Posted on: Mar 06, 2021. Tags: GAURKHPUR MUNNA MORY POEM UP

« View Newer Reports

View Older Reports »