जंजीर कब जंजीर बनती है...कविता-

जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व एक कविता सुना रहे हैं:
जंजीर कब जंजीर बनती है-
जब एक एक कड़ी जुड़ी होती है-
मिट्टी की सोंधी खुशबू कब आती है-
जब वर्षा की बूंद पड़ी होती है-
रोग तब ठीक होता है-
जब कुशल वैद्य की कुशल जड़ी होती है-
और जीत तभी बड़ी होती है-
जब देश की बेटियां खड़ी होती हैं...

Posted on: Mar 13, 2020. Tags: CG POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

नदी को रास्ता किसने दिखाया...कविता-

ग्राम-देवरी, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक कविता सुना रहे हैं:
नदी को रास्ता किसने दिखाया-
सिखाया था उसे किसने-
कि अपनी भावना के वेग को-
उनमुक्त बहने दे-
कि वह अपने लिये खुद खोज लेगी...

Posted on: Mar 12, 2020. Tags: CG KAILASH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

बच्चो झूठ कभी न बोलो...कविता-

ग्राम-केरकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उचारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक कविता सुना रहे हैं:
बच्चो झूठ कभी न बोलो-
खड़े रहो तुम सच्चाई पर-
अड़े रहो तुम अच्छाई पर-
चाहे अपना सिर कट जाये-
कदम न पर पीछे हट जाये-
सत्य कहो जब भी मुख खोलो...

Posted on: Mar 12, 2020. Tags: ANJANI KUMARI JHARKHAND PALAMU POEM SONG VICTIMS REGISTER

आओ हम सब, होली के रंग मे डूब जाएं...कविता-

कानपूर (उत्तर प्रदेश) से के एम भाई होली के अवसर पर सभी को होली की शुभकामनायें देते हुये एक कविता सुना रहे हैं:
आओ हम सब, होली के रंग मे डूब जाएं-
मस्त मगन होकर जश्न मनाए-
तन भीग जाए मन भीग जाए-
कुछ ऐसे सरोबोर हो जाएं कि-
खुशी से सारा जग भीग जाएं-
हर तरफ उल्लास ही उल्लास हो-
हर तरफ उमंग ही उमंग हो-
रंगों के खेल में सब मगन हो-
नया जोश और एक नई लहर हो-
अबीर-गुलाल से भीगा हर शहर हो-
आओ हम सब-
होली के रंग मे डूब जाएं-
मस्त मगन होकर जश्न मनाए-
जश्न मनाए जश्न मनाए...

Posted on: Mar 11, 2020. Tags: HOLI KANPUR KM BHAI POEM SONG UP VICTIMS REGISTER

यह मंदिर कैसा जहा शिक्षा में न लगे पैसा ...बाल कविता-

मालीघाट मुज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
यह मंदिर कैसा जहाँ शिक्षा मिले न लगे पैसा-
मुफ्त में मिले ज्ञान लेके बनो महान-
बोलो क्या है ??.. स्कूल हा-
मिला एक अधिकार, बच्चो को साचा प्यार-
बच्चे १४ बरस के बच्चे न शिक्षा को तरसे ...

Posted on: Mar 11, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR POEM SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »