स्वास्थ्य स्वर : मोच आने से होने वाले दर्द का घरेलु उपचार-
ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांझी किसी कारण से शरीर में मोच आने पर होने वाले दर्द का घरेलु उपचार बता रहे हैं| ग्रुंज पौधे की पत्ती जो खाने वाले पान की तरह होती है| उसके पत्ते को बारीक़ कूट लें| उसके बाद कपड़े में लपेट ले| और तवे पर हल्का गर्म कर, दर्द वाले जगह पर सेकाई करें| इससे दर्द में आराम मिल सकता है| दूसरा सरई पेड़ के लासा को लेकर, बारीक़ पीस लें| और उसमे अलसी तेल मिला लें| उसके बाद दर्द वाले अंग पर लगायें| लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : भगतराम लांझी@7389964276.
Posted on: Sep 01, 2019. Tags: BHAGATRAM LANJHI CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
मोर महतारी के कोरा ला...गीत-
कन्हैयालाल पडियारी ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से एक छत्तीसगढ़ी लोक गीत सुना रहे हैं :
मोर महतारी के कोरा ला-
कहाँ आउ पाऊं गा संगी-
मोर महतारी सर्ग कास लागे गा संगी-
महतारी के कोरा मा खेली के बढ़हे गा संगी-
महतारी के अचरा हा बादर कस लगेगा संगी-
महतारी के गोट हा अमृत कस लगेगा संगी...
Posted on: Sep 01, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
तितली रानी तितली रानी...बाल कविता-
ग्राम-बेलर, विकासखण्ड-लोहंदिगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से ओमेश्वरी, समीरा नाग, अनामिका कश्यप एक बाल कविता सुना रहे हैं:
तितली रानी तितली रानी-
आओ सुनाऊं एक कहानी-
रोज सुनाती मेरी नानी-
उसमे होती राजा रानी...
Posted on: Sep 01, 2019. Tags: BASTAR BHOLA BAGHEL CG POEM SONG VICTIMS REGISTER
मिल जुली रहब ये जमाना में, तबे बढ़ब आगे-आगे...गीत...
ग्राम-चंद्रेली, पोस्ट-मसगा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार आयाम एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
मिल जुली रहब ये जमाना में, तबे बढ़ब आगे-आगे-
ईहा कर आदिवासी हवें कर मूलनिवासी-
सरखो हे गोत्र हमर करले गा चिन्हारी-
मिल जुली रहब ये जमाना में तभे बढ़ाबे आदिवासी-
Posted on: Sep 01, 2019. Tags: CG RAJKUMAR AYAM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-कुमारगनिया, पोस्ट-बाजार चारभाठा, तहसील-सहसपुर लोहरा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कनकराम कौशिक पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पीपल के 4 से 5 नये पत्ते जो गुलाबी रंग के होते हैं| उसे लें और एक चम्मच मिश्री या शक्कर लेकर दोनों को मिलाकर पीसकर चटनी बना लें| उसके बाद एक गिलास पानीं में खोले और कपड़े से छानकर खाली पेट सेवन करें| यह प्रकृया दिन में दो बार सुबह शाम करें| इससे पीलिया बीमारी में आराम मिल सकता है| 3 से 7 दिन तक दवा का सेवन कर सकते हैं| दवा का उपयोग करने से पहले दिये गये नंबर पर संपर्क कर संबंधित विषय पर जानकारी लें : संपर्क नंबर@9179998149.
