Impact : साथियों के मदद से 30 किलो राशन मिला, रासन कार्ड बनवाने में सहयोग करें...

ग्राम पंचायत-बहोसड़, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बिनोद कुमार मिश्रा बता रहे हैं कि उनको 30 किलो राशन मिला है, इसके लिये मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं, उनका कहना है उनका राशन कार्ड नहीं बना है इसलिये राशनकार्ड बनवाने में मदद करें जिससे प्रति माह राशन मिल सके| संपर्क नंबर@9825886722.(AR)

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: BINOD KUMAR MISHRA IMPACT STORY MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

कान्हा के बासुरी देने की कहानी : सुनील कुमार

मलीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक कहानी सुना रहे हैं:
राधा का घर वृन्दावन से कुछ दूर हिडपल्ली गाँव में था, हर रोज उस गली में कान्हा बासुरी बजाते और राधा खिची चली आती, एक दिन कान्हा को मथुरा से जाना पड़ा, कान्हा को लेने आये रथ को गोपियों ने घेर लिया, कृष्ण ने बासुरी को राधा को दे दिया अब बासुरी जरुरत नहीं थी, पूरा वृंदावन दुःख में था, राधा को कोई फर्क नहीं पड़ा, क्यों कि वे उनकेआत्मा से जुड़ी थी| (AR)

Posted on: Jun 22, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG STORY SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

किसानो से खेती पर चर्चा...

ग्राम-वईकिसनाथ, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रामदयाल दीवान बता रहे हैं वे एक किसान है, खेती के लिये बैल और ट्रेक्टर दोनों साधनों का उपयोग करते हैं, 21 एकड़ भूमि पर वे खेती करते हैं, वे दो तरह के धन की खेती करते हैं, एक जल्दी पकले वाला एक देर से पकने वाला इससे उन्हें कटाई के लिये समय मिल जाता है, खेती में देशी और हाइब्रिड दोनों तरह के बीज की बुवाई करते हैं, खाद के लिये दोनों तरह के खाद उपयोग करते हैं, जैविक खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पाता है, लाभ या हानि बारिस पर निर्भर करता है, अच्छी बारिश होने पर फसल अच्छा मिल जाता है| (AR)

Posted on: Jun 22, 2020. Tags: CG KONDAGAON RAMDAYAL DIWAN SONG STORY VICTIMS REGISTER

हमारे यहाँ सब सुसाईटी से गेहूं सब लाते हैं,कुछ लोग खाते हैं,कुछ लोग नहीं खाते...माड़िया भाषा-

ग्राम-जूही तालुका-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से जैनी पुंगाटी हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बता रही है कि हमारे यहाँ गेहू कि खेती नहीं करते रोटी खाने के लिए गेहूं सुसाईटी से खरीदकर लाते पहले धोकर सुखाते हैं फिर चक्की में पिसाकर रोटी, दलिया आदि बनाकर खाते हैं जो रोटी नहीं खाते ओ भी लाते हैं और मुर्गियों को खिलाते है: संपर्क नंबर @9420889103 (170033)  CS 

Posted on: Jun 22, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH JAENI PUNGATI STORY

अकबर बीरबल की कहानी...

देखाहुवा कला, जिला-गढ़वा, झारखण्ड से संतोष कुमार गुप्ता बच्चो के लिये एक कहानी सुना रहे हैं:
एक बार बादशाह बीरबल से बोले देने वाले का हाँथ हमेश ऊँचा ही रहता है, लेने वाले का हाँथ हमेशा नीचा हि रहता है, बीरबल बोले कभी कभी इसके विपरीत भी होता है, बादशाह बोले कब ऐसा होता है, बीरबल बोले नाक में सुंघनी लेते समय ऐसा होता है, ये सुनकर बादशाह प्रसन्न हुये| (AR)

Posted on: Jun 22, 2020. Tags: GARHWA JHARKHAND SANTOSH KUMAR SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »