वनांचल स्वर : ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने का घरेलू उपाय
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गाँधी ब्लड प्रेसर नियंत्रण करने का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, जो व्यक्ति ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं वे लहसुन की एक पुटिया अर्थात लहसुन की एक कली और 1 चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट चबाकर खाएं उसके बाद गुनगुना पानी पीयें, दवा सेवन के बाद 1 घंटे तक कुछ भी ना खाएं प्रतिदिन सुबह-शाम दवा सेवन करने पर ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो सकता है, इस रोग से पीड़ित व्यक्ति नमक का सेवन कम करें, तेल, मसाला, मिर्च, गरिष्ठ भोजन का सेवन कम करे, सुबह शाम नियमित 30 मिनट तक टहलने का प्रयास करें, समय-समय पर चेकअप कराते रहें | वैद्य एच.डी. गाँधी@9111061399.
Posted on: Mar 09, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : बालों की समस्या का घरेलू उपचार-
मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी बालों से संबंधित बीमारी का ईलाज बता रहे हैं जिन पुरुष, महिला को दो मुहे बाल होने, बाल के झड़ने, बाल टूटने जैसी समस्या है वे मीठी नीम की पत्ती 100 ग्राम, भृंगराज पंचांग 100 ग्राम, आंवला फल 100 ग्राम, अमरबेल 100 ग्राम, शिकाकाई 100 ग्राम, सभी को पीस कर चूर्ण बना लें और 500 ग्राम नारियल के तेल में मिलाकर पकाएं| जब सभी जल जाए तो छान कर रख लें और आखिरी में 100 ग्राम एलोवेरा जूस मिलाकर एक कांच की सीसी में रख लें, और रात में बालो के जड़ो में हल्के हांथ से प्रतिदिन मालिश करें, बालो को धोने के लिए मिट्टी या औषधि का प्रयोग करे, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क करें: वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 07, 2018. Tags: HD GANDHI VANANCHAL SWARA
वनांचल स्वर : याददाश्त बढाने की औषधि
मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी आज हम सभी को याददाश्त बढाने की औषधि बता रहे हैं ,वे बता रहे हैं कि संखपुष्पी 250 ग्राम, ब्राम्ही 250 ग्राम, अस्वगंधा 250 ग्राम, मंडूक पर्णी 100 ग्राम, जटामासी 50 ग्राम सभी को पीस कर चूर्ण बना लें, इसके बाद मुक्तापिष्टी और अभ्रक भस्म दोनों को भी 10-10 ग्राम चूर्ण बना लें और मिलाकर सुरक्षित डिब्बे में रख लें, उसके बाद 1-1 चम्मच दिन के दो बार दूध के सांथ प्रतिदन लें, संतुलित भोजन ग्रहण करे, तेल, खटाई, मिर्च, मसाला, गरिष्ठ भोजन का सेवन ना करें, इस उपचार के दौरान 6 से 8 घंटे सोना अनिवार्य है, इससे याददाश्त की कमी को दूर करने में लाभ मिलेगा| वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 06, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : मुंह के छाले का घरेलू ईलाज
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी मुंह में होने वाले छाले का घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि यदि किसी व्यक्ति को मुंह में छाले हो जाते हैं तो वे गेंदा के पत्ते से अपना ईलाज कर सकते हैं | (गेंदा के पौधे आम तौर पर सभी तरफ आसानी से देखे जा सकते है) इसके लिए गेंदे के 8-10 पत्ती को मुंह में लेकर चबाना होता है और चबाकर उसके रस को मुंह में चारो तरफ जीभ से फैलाए| 5 मिनट के बाद थूक दें, दिन में 2 से 3 बार ये प्रक्रिया कर सकते हैं, लगातार 4 दिन तक प्रयोग करने से रोगी को आराम हो सकता है इस प्रयोग के दौरान खाने में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन अदि का प्रयोग कम करें | वैद्य एच.गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 05, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : घुटने का दर्द ठीक करने की घरेलू विधि
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आज घुटने के दर्द को ठीक करने के लिए लेप बनाने की एक घरेलू विधि के बारे में बता रहे हैं, सबसे पहले एक चम्मच शहद, दाल चीनी एक चम्मच, खाने का चूना आधा चम्मच सभी को मिलकर लेप बना लें, उसके बाद लेप को गुनगुना कर घुटने में लगाकर ऊपर से रुई रख लें और कपड़ा बांध लें, उसे 8 से 10 घंटे रहने दें 2 घंटे बाद पुन: दूसरा लेप तैयार कर लगाए| दर्द ठीक होने तक लेप का उपयोग करे, इससे दर्द में आराम मिल सकता है| लेप का उपयोग के समय ठंड से बचें पंखे के नीचे ना बैठे, लेप को हल्का गर्म रखे अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर में संपर्क कर सकते हैं | वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399.
