राज की बात कह गया चेहरा...गजल गीत-

ग्राम-सुरेश्पुर ठेलुपारा, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से शशिकला तिग्गा एक गजल सुना रही है :
राज की बात कह गया चेहरा-
बन दिल का आईना चेहरा-
आज की बात कह गया चेहरा-
आज का दिन हंसीन गुजरेगा-
सब ने देखा है आपका चेहरा...

Posted on: Mar 12, 2021. Tags: CG GAJAL SONG JASHPUR SHASHIKALA TIGGA

अम्मा आज लगा दे झुला...कविता-

जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र साहू कविता सुना रहें हैं:
अम्मा आज लगा दे झुला-
इस झूले पर मैं झुलूँगा-
इस पर चड़कर ऊपर बैठकर-
आसमान को मैं छु लूँगा-
झुला झुल रही हैं डाली झुल रहा हैं-
पत्ता पत्ता इस झूले में बड़ा मजा हैं...D

Posted on: Mar 12, 2021. Tags: CG KABIRDHAM POEM RAJENDRA SAHU

हमारे गाँव में सीसी रोड नही हैं, आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, कृपया रोड बनवाने में मदद करें...

ग्राम-पंचायत चिन्नाकवाली, ब्लाक-बीजापुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से रामबाई बता रहीं हैं कि उनके गाँव में सीसी रोड़ नही हैं 3 किलोमीटर तक गड्डा-गड्डा हैं, जिससे लोगो को आने जाने में बहुत ही परेशानी होती हैं, सरपंच सचिव लोग बनायेंगे बोलते हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें :
जनपद सीओ @7853220069,सम्पर्क नम्बर@9103995259.(184071) D

Posted on: Mar 12, 2021. Tags: BIJAPUR CG RAMBAI ROAD PROBLEM

तुझमें मुझमें भेद नहीं ब्रम्हा सदा अवतार हूँ...कविता-

जिला-गोरखपुर उत्तरप्रदेश से मुन्ना मोर कविता सुना रहे है:
तुझ में मुझ भेद नहीं ब्रम्हा सदा अवतार हूँ-
संचालन मुझ से ही होता मै ही माया संसार हूँ-
उस हजार अमर अविनाशी खोता को बल से पहचान लिया-
कुछ देख स्वयं अभिलाषी से इच्छा व जीव को मांग लिया-
ब्रम्हांड में सारे जीवो को मै अलग अलग स्थान दिया-
नीच पाप सभी जीवो को मै बवर जाल में बांध दिया...

Posted on: Mar 12, 2021. Tags: GOURKHPUR UP MUNNA MOR POEM

स्वास्थ्य स्वर : महुआ वृक्ष के औषधीय उपयोग...

ग्राम-रनई , थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल महुआ के
वृक्ष के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, जानकारी के लिये संदेश सुने| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Mar 12, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA

« View Newer Reports

View Older Reports »