तय जबाब देदे टुरी मय गावत हो ददरिया जबाब देदे...ददरिया गीत
ग्राम+पोस्ट-कोट्या, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक ददरिया गीत सुना रहे है:
तय जबाब देदे टुरी मय गावत हो ददरिया जबाब देदे-
तय जबाब देदे टुरी एक पहिया के बेटी ताय जबाब देबे-
आधी-आधी रतियाँ के कइसन बजार कोने हर ठाड़ है नदियाँ के पार-
तय जबाब देदे टुरी मय गावत हो ददरिया जबाब देदे-
केसे के आमा डारो नई होईस येदे रास्ता के रेगवैया देखले मीठ-
तय जबाब देदे टुरी मय गावत हो ददरिया जबाब देदे...
Posted on: Sep 17, 2018. Tags: CG DADRIYA MEWALAL DEWANGAN PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
जल बिना डोंगिया, डोंगिया बिना नारी...गीत
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
जल बिना डोंगिया, डोंगिया बिना नारी-
नारी बिना पुरुष, पुरुष बड़ा भारी-
गध-गध गीरे लोचन बहे नीरा-
प्रभु गुण गावथे फुल के शरीर-
राम जी ला पूछे रामन कर भोरे-
काहे कारन हवे धनुष काहे तोड़े-
उंचे पर्वत ले देखे रघुराई, बाली सुग्रीव दोनों मचे हे लड़ाई...
Posted on: Sep 14, 2018. Tags: CG MEWALAL DEWANGAN SONG SURGUJA SURGUJIHA VICTIMS REGISTER
कोइलारी जाबो गा रुपिया कमाए बर कोइलारी जाबो...सरगुजिया गीत-
ग्राम, पोस्ट-कोटया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
कोइलारी जाबो गा रुपिया कमाए बर कोइलारी जाबो-
कोने हर मूड-मुड़ावे कोने हर दाढ़ी-
कोने हर छटा ले बंगाली, कोइलारी जाबो-
लरिका हर मूड-मुडावे, बुढवा हर दाढ़ी-
नौडा हर छटा ले बंगाली, कोइलारी जाबो-
कोटया में कब ले आगे कोईला खदान...
Posted on: Sep 13, 2018. Tags: CG COAL MEWALAL DEWANGAN MINES PRATAPPUR SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER
पर्यावरण और वृक्ष हमारे वातावरण के मूल तंत्र है, उनकी देखभाल हम सब को मिलकर करना चाहिए...
दयाराम देवांगन, ग्राम पंचायत-कपिलदेवपुरी, तहसील और जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे है कि पर्यावरण और वृक्ष हमारे वातावरण के मूल तंत्र है, उसके बिना हम नहीं रह सकते | जैसे साइकिल एक चक्के से नहीं चलती वैसे ही हमारा पर्यावरण भी एक दूसरे से संबंध बनाये हुए है| पहले की तुलना में पेड़ पौधे बहुत कम है जंगल धीरे-धीरे हम काटते जा रहे है इसको नहीं रोका गया तो आने वाले समय में बहुत दिक्कत हो सकता है इसलिए हर व्यक्ति एक पेड़ जरुर लगाये उसकी देखभाल करे गाँव के सरपंच की तरह नहीं की बारिश के मौसम में पेड़ लगवाए और गर्मीं तक वो सूख जाये| खासकर पेड़ों में कोई भेद न करें की कोई पेड़ फलदार नहीं है तो नहीं लगायेगें ऐसा नहीं सोचना है | सभी पेड़ पर्यावरण के लिए उपयोगी है |
Posted on: Sep 05, 2018. Tags: BALRAMPUR CG DAYARAM DEWANGAN ENVIRONMENT SONG VICTIMS REGISTER
सेमी फूल फूले, धवई फूल फूले, सुमन के सुरीता हर आंखी आंखी झूले...सरगुजिहा गीत-
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन सरगुजिहा भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
सेमी फूला फूले, धवई फूला फूले-
सुमन के सुरीता हर आंखी आंखी झूले-
छोटे-छोटे कगदी कर बड़े-बड़े बाना-
सरई ला बलावा सगा खेले बर गाना-
जय रघुनंदन पवन पिरीते-
तुम्हर हमर जिंदगी बहुत दिन बीते...
