बन्नी ओ बन्नी रोना नहीं प्यार में पापा के याद में...बन्नी गीत-
दोंदर कालोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती द्वारा दुर्गा एक गीत सुना रही हैं:
बन्नी ओ बन्नी रोना नहीं प्यार में पापा के याद में-
मम्मी ने तो पालपोष कर बड़ा किया-
पापा ने तो प्यार का बंधन डाल दिया-
बन्नी ओ बन्नी रोना नही प्यार में चाचा के याद में-
चाची ने तो पालपोष के बड़ा किया-
चाचा ने प्यार का बंधन डाल दिया-
बन्नी ओ बन्नी रोना नही प्यार में पापा के याद में...
Posted on: Feb 11, 2022. Tags: MP REWA SIYAVATI SONG
स्वासथ्य स्वर: सर्दी के घरेलू उपचार
जिला-रीवा (मध्यप्रदेस) से जगदीश कुमार जी साथ में गांव के ग्रामीण बता रहे हैं सर्दी का घरेलू उपचार, शाम को हाथ-पाँव अच्छे से धोने के बाद सरसों का तेल तलवे पर मालिश करें साथ ही नाक में भी सरसों का तेल अंदर डालें| यह कार्य 2 दिन तक करें ऐसे में आपकी सर्दी बिल्कुल ठीक हो जाएगी| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9109784723.
Posted on: Feb 04, 2022. Tags: DIPARTMENT HELTH MP REWA
3 महीने से विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-
ग्राम-दादर, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से विजय सिंह बता रहे हैं कि वे विकलांग हैं और उनके गाँव में विकलांगों के लिए असुविधा है| विकलांगों के लिए गाँव के सरपंच-सचिव ध्यान नहीं देते हैं| सबसे पहली समस्या है पेंशन का, उनका पेंशन 3 महीने आ नहीं रहा है| यह अनियमितता विकलांगों के लिए बहुत भारी पड़ती है| विकलांग व्यक्ति कहाँ काम करने जाए, विकलांगों के लिए गाँव में रोजगार की ओर भी ध्यान दिया जाय ताकि खुद के पैरों पर विकलांग भी खड़े हो पाएं| इसलिए उन्होंने सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि विकलांगों के लिए नियमित पेंशन मिलें अथवा रोजगार का अवसर मिले| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7974586039.
Posted on: Feb 02, 2022. Tags: HANDICAPPED PENSION MP REWA
Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् पानी की सुविधा हो गयी है-
ग्राम पंचायत-घुमन, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव जी बता रहे हैं घुमन पंचायत कुम्हारपारा में पानी की बहुत समस्या थी| हैंडपंप खराब हो गया था| जिसके कारण लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता था| फिर उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट के सन्देश रेकॉर्ड किये उसके बाद कुछ दिन में उनका गांव का पानी की समस्या ठीक हो गया| गाँव के लोगों को आसानी से पानी मिलना शुरू हुआ| इस सफल कार्य के लिए गाँव वालों ने सीजी नेट के श्रोताओं व कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई दी है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7657448583.
Posted on: Feb 01, 2022. Tags: IMPACT MP REWA
समूह की अध्यक्ष ने की गड़बड़ी, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-चंपागढ़, ब्लाक-जावा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश ) से इरापल्ली बता रहे हैं कि इनके गाँव में समूह है जिसका नाम है-दुर्गा स्वसहायता समूह| इस समूह की वे सचिव हैं| इस समूह की अध्यक्ष ने इन पर समूह में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है| इनका कहना है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है| समूह का सारा कामकाज अध्यक्ष ही करती है और इनपर इल्जाम लगा दिया है| इसलिए इन्होंने सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि इस गड़बड़ी का पता लगाया जाय व उन्हे दंड दिया जाए| अधिक जानकारी के लिए संपर्क संपर्क नंबर@8305672998.
