बया हमारी चिड़िया रानी...कविता-
ग्राम-कुबरी, जिला-चित्रकूट (उत्तरप्रदेश) से गुरुप्रसाद एक कविता सुना रहे हैं:
बया हमारी चिड़िया रानी-
तिनके लाकर महल बनाती-
ऊँची डाली पर लटकाती-
खेतो से दाना लाती-
नदियो से भर पानी लाती-
इसको दूर न जाने देंगे-
बया हमारी चिड़िया रानी...
Posted on: Nov 09, 2021. Tags: CHITRKUT GURUPRSAD POEM UP
अच्छाई में विश्वास राको बुराई में नहीं...कविता-
सुरेश कुमार बड़वानी (मध्यप्रदेश) से गीत सुना रहे है:
अच्छाई में विश्वास राको बुराई में नहीं-
देखने में विश्वास रखो सुनने में नहीं-
स्वयं में विश्वास रखो दुसरो में नहीं-
निर्माण में विश्वास रखो विनाश में नहीं-
पौधे रोपने में विश्वास रखो उकाड़ाने में नहीं...
Posted on: Nov 08, 2021. Tags: POEM SONG
देश विदेश आदिवासियों को रायपुर में बुलाया हैं...कविता
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक कविता सुना रहे हैं:
देश विदेश आदिवासियों को रायपुर में बुलाया हैं-
यथा नाम तथा गुण तेरे छतीसगढ़ का नाम बढाया हैं-
भूपेश का अर्थ राजा होता हैं, राजा जैसा ठाठ बाट हैं-
तेरे ही कारण छत्तीसगढ़ का ऊचा हुआ ललाठ हैं-
गांव-गांव का उन्ती का जमा पुने पहनाया हैं...GT
Posted on: Nov 02, 2021. Tags: CG POEM RAJNANDGANV VIRENDRA GANDHARV
किताबे कुछ कहना चाहती है...कविता-
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
किताबे कुछ कहना चाहती है-
तुम्हारे पास रहना चाहती है-
किताबों में रॉकेट का राज है-
किताबो में साइंस की आवाज है-
किताबों में कितना बड़ा संसार है-
किताबों में ज्ञान का भंडार है-
किताबे कुछ कहना चाहती है-
तुम्हारे पास रहना चाहती है... (AR)
Posted on: Oct 23, 2021. Tags: POEM SONG
शहीद भगत सिंह की याद में...कविता-
कानपुर से केएम भाई एक कविता सुना रहे है जो 114वी जयंती पर शहीदे-ए-आजम को शत शत नमन करते हुये सुना रहे है :
शहीद भगत सिंह की याद में-
न आंसू हैं न है ख़ुशी-
न जश्न है न शोक-
हर लफ्ज़-
आज है खामोश…
इंकलाब का-
वो चेहरा-
आज बन गया-
है एक कोष...
न रंग है न है जोश-
न फ़िक्र है न रोष-
वतन का-
वो मतवाला-
आज हो-
गया है बेहोश....
न तप है न तपिश-
न शौर्य है न कशिश-
आजाद बिस्मिल का-
वो सरफ़रोश-
आज हो-
गया है एक पोज़.....
न गुलामी है न है ब्रिटिश-
न रंज है न है सितम-
पंजाब का-
वो भगत-
आज बन गया है-
यादों का एक कोष ...
