मुझे कृष्ण रंग है प्यारा, मुझे श्याम रंग ने दुलारा...होली गीत-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक होली गीत सुना रहे हैं:
मुझे कृष्ण रंग है प्यारा, मुझे श्याम रंग ने दुलारा-
बोलो कृष्ण रंग की होली, मरो प्रेम रंग पिचकारी-
भर लो प्रेम प्यार से झोली, बोलो प्रेम प्यार की बोली-
मुझे कृष्ण रंग है प्यरा, मुझे श्याम रंग ने दुलारा-
भर लो प्रेम प्यार से झोली, बोलो प्रेम प्यार की बोली...

Posted on: Mar 10, 2019. Tags: CG HOLI KANHAIYALAL PADHIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

धरे रंगुवा गुलेले, धरकत रेगेरे गलीना में...फागुन गीत-

ग्राम-देवरी, पोस्ट, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक सरगुजिहा होली गीत सुना रहे हैं:
धरे रंगुवा गुलेले, धरकत रेगेरे गलीना में-
हांथे रहय चिटक मटिया रे कहां बसे है कुम्हार-
कहां जग गोढा बसिरजे-
धरे रंगुवा गुलेले, धरकत रेगेरे गलीना में...

Posted on: Mar 06, 2019. Tags: CG HOLI KAILAS SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

जितना मिले उतने में ही संतुष्ट होना चाहिए, लालच नहीं करना चाहिए...एक भूखे कुत्ते की कहानी...

ग्राम-आलमपुर, तहसील-चिचोली, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से मोहन यादव एक कहानी सुना रहे हैं: एक कुत्ता भोजन की तलाश में किसी गाँव में गया उसे सूने मकान में आधी रोटी मिल गई वह उसे लेकर आगे बढ़ रहा था, रास्ते में उसे एक नदी मिली जिसे वो पार कर रहा था जैसे ही वो बीच नदी में गया उसको पानी में अपने परछाई के रूप में एक प्रतिद्वंदी दिखाई दिया उसके मुहं में भी एक रोटी थी, फिर कुत्ते के मन में लालच आया और उसने सोचा कि आधी रोटी इसके पास है आधी मेरे पास है, सबको मिला के आराम से खाउंगा इसलिए मै इस पे हमला करता हूँ, जैसे ही कुत्ते ने हमला किया रोटी मुहं से नदी में गिर गई| यानि व्यक्ति को जितना मिले उतने में ही संतुष्ट होना चाहिए, आगे जो उसका नही है उसमे लालच नही करना चाहिए...

Posted on: Sep 06, 2018. Tags: BETUL CHICHOLI MOHAN YADAV MP SONG STORY VICTIMS REGISTER

किरकोसा करकोसा कलगालगर रोसा...गोंडी गीत

ग्राम-आलोर, पोस्ट-आलोर, तहसील-फरसगाँव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़ ) से होलिका मरकाम एक गोंडी गीत सुना रही है:
किरकोसा करकोसा कलगालगर रोसा-
किरकोसा करकोसा कलगालगर रोसा-
जुनुम-जुनुम हे जुनुम-जुनुम अनमा-
संगो नाग्जा इंगे-
पोसा नन्ना वाय्तो ना वाय्तो ना संगों-
निवा कबीर वान्तोना-
वाय्तो ना संगों निवा कबीर वान्तोना-

Posted on: Jun 06, 2018. Tags: HOLIKA MARKAM

« View Newer Reports