हाथी आया झूम के, धरती माँ को चूम के...बाल कविता
ग्राम पंचायत -सोनपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गणेश आयाम सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा के दौरान गाँव के छात्र राजकुमार से मिले हैं जो उन्हें एक बाल कविता सुना रहे है:
हाथी आया झूम के,धरती माँ को चूम के-
टांगे उसकी मोटी है, आँखे उसकी छोटी है-
गन्ने पत्ती खाती है लम्बी सूंड हिलती है-
सूप जैसे इसके कान देखो-देखो इनकी शान...
Posted on: Mar 23, 2018. Tags: GANESH AAYAM SONG VICTIMS REGISTER
गोंडी के मानक शब्दों का चयन हो रहा है आशा है भविष्य में इसका ही अधिक उपयोग लोग करेंगे...
जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से गणेश मिश्रा जो कि दिल्ली में इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित गोंडी भाषा के मानकीकरण कार्यक्रम में शामिल है, अपने अनुभव बता रहे हैं वे वह बता रहे है कि यहां ६ राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा तीन हज़ार गोंडी शब्दों का जो पहले संग्रह किया गया था उसमे मानक शब्द का चयन किया जा रहा है वे कह रहे हैं कि यह एक बेहद ही सराहनीय कार्य है,जिससे सभी प्रांतों के लोग गोंडी के मानक शब्दों का प्रयोग कर सकेंगे, यह आने वाले समय के लिए नया रास्ता तैयार करेगा, वे उम्मीद कर रहे है कि आने वाले समय में यही यही मानक शब्दावली का अधिक उपयोग किया जाएगा और यह एक महत्वपूर्ण योगदान रहेगा| गणेश मिश्रा@9399793302
Posted on: Mar 22, 2018. Tags: GANESH MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
रामनाम अनमोल है जी डोंगन बिना निषाद...भजन गीत
ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, विकासखंड-जेतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से गणेश सिंह अय्याम सामूहिक संगीतमय गीत सुना रहे हैं :
रामनाम अनमोल है जी डोंगन बिना निषाद – तुलसी ऐसे दास हैं ग्राहक नाटेरा – करथन खेती किसानी – धरती के बेटा किसान रे मै करथों खेती किसानी –
गीता रामायण के वानी मोर गंगा जमुन के पानी –
मोर धरती के बेटा किसान रे मै करथो...
Posted on: Feb 08, 2018. Tags: GANESH SINGH AYAAM SONG VICTIMS REGISTER
अगर पेड़ भी चलते होते कितने मजे हमारे होते...बाल कविता
ग्राम-तेलम्मा, पंचायत-भेजा, जिला-उत्तर बस्तर, कांकेर (छत्तीसगढ़) से नरोत्तम नुरेटी, ऋचा नेताम और शैलेन्द्र कुमार यादव एक कविता सुना रहे हैं :
अगर पेड़ भी चलते होते कितने मजे हमारे होते – बांध तने ने उसकी रस्सी जहाँ कहीं भी हम चल जाते – अगर अचानक धूप सताती उसके नीचे हम छिप जाते – अगर अचानक भूख सताती तोड़ मधुर फल उसके खाते – अगर अचानक बाढ़ कहीं तो कीचड आती झट ऊपर हम चढ़ जाते...
Posted on: Feb 08, 2018. Tags: GANESH SINGH AYAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact: We don't need to walk 2 kilometers to fetch water any more, Thanks...
Ganesh Singh Ayam is reporting from Dhangawan village in Anuppur district of MP where he is joined by Shankar Kol and Dhannu Lal Kol who are rejoiced to inform that the hand pump in their village had been repaired within a month after sending their grievance message to CGNet Swara. And now the entire locality is happy as they need not to travel 2 kilometers to fetch drinking water. They thanks all CGNet Swara listeners for calling officers to put pressure. Ayam@7224049832
