क्या आपकी कोई बेटी है ?

क्या आपकी कोई बेटी है ?
चलो थोड़ी देर के लिए उसका नाम सोनी सोरी रख देते हैं !
उसे पुलिस वाले बाँध कर घसीट रहे हैं , और वो रोते रोते आपको पुकार रही है ,
पापा मुझे बचा लो !

आप खड़े होकर देख रहे हैं , आपकी मासूम लाडली बेटी को पुलिस वाले घसीटते हुए ले जा रहे हैं !
इस समय आप विवश होंगे या क्रोधित ?
क्या करने का ख्याल आएगा आपके मन में ?
और उन्ही पलों में जब आपकी मासूम बेटी को पुलिस वाले घसीट रहे हैं ,
मैं उसी मनः स्तिथी में आपके विचार जानना चाहता हूँ ,
“भारतीय लोकतंत्र ” “संविधान” , “महान भारतीय संस्कृतिक परम्पराओं” के बारे में ?
चेहरा उधर मत घुमाइए !
मुझसे आँख मिला कर उत्तर दीजिये !
आपकी बेटी अभी भी चीख कर आपकी ओर आशा से देख रही है !
और आप उसकी चीखों का जवाब नहीं दे रहे हैं ?

सोनी सोरी की चीखें इतिहास हो जायेंगी !
पर हमारा पीछा नहीं छोड़ेंगी !

हमें माफ़ कर देना सोनी सोरी ,
हमारा लोकतंत्र तुम्हारे लिए नहीं है ,
न संसद , न हमारी दिखावटी नैतिकता और धार्मिकता , ये सब हमारे लिए हैं !
तुम आदिवासी हो , इसलिए तुम्हारे लिए है ,पिटाई , खुरदुरी ज़मीन पर पशु की तरह घसीटे जाना ,
ज़िंदगी भर जेल में बैठकर ,अपने तीन बच्चों को याद कर रोना ,
और फिर एक दिन चुपचाप एक गुमनाम मौत म़र जाना !
“सोनी सोरी मेरी बच्ची”
मैं तुम्हे भारतीय राष्ट्र की ओर से अंतिम विदाई देता हूँ !

आदिवासियों के सम्पूर्ण संहार के बाद जब हमारा प्रधान मंत्री,
लाल किले से इस एतिहासिक अपराध के लिए क्षमा मांगेगा ,
तब तुम हमें स्वर्ग से क्षमा कर देना ,सोनी सोरी !
अलविदा अलविदा

हिमांशु कुमार

Posted on: Oct 11, 2011. Tags: Himanshu Kumar

काश कि मैंने बस्तर ना देखा होता...

काश कि मैंने बस्तर ना देखा होता
तो मैं भी राष्ट्र की मुख्य धारा का एक विश्वसनीय नागरिक होता
फिर मैं भी क्रिकेट की ये वाली या वो वाली टीम के जीतने या हारने की राष्ट्रीय समस्या पर शर्तें लगाता हुआ पूरी शाम ऐश से बिताता
और चर्चा करता टी वी सिरिअलों की सास बहु की शह और मात के गंभीर मुद्दे पर
शर्त लगाता अपनी पत्नी से कि देख लेना इस बार बहू ही जीतेगी

लेकिन बस्तर से लौटने के बाद मैं अजीब और खतरनाक बातें करने लगा हूँ
मेरे रिश्तेदार मेरे पहुंचते ही आपस में इशारे कर के बारी बारी से उठ कर चले जाते हैं
क्यों कि मेरी बातों में होते हैं आदिवासियों के जले हुए घर
अपमानित आदिवासी बच्चियां
“देश का विकास कर रही अच्छी सरकार” के भयानक क्रूर कर्म
मेरी बातों में होते हैं करतम जोगा, सुखनाथ ओयामी , मदकम हिडमे
और पोंजेर गाँव में कुल्हाड़ी से काट दिए गए महुआ बीनते छह आदिवासियों के खून से लथपथ शव

क्या कोई मुझे फिर से मुझे कोई फिर से एक अच्छा नागरिक बना सकता है ?
जो टी वी , क्रिकेट और फिल्मो जैसी सभ्य बातें करे ,
असभ्य आदिवासियों, बराबरी, विकास के समान बंटवारे जैसी बातें बिलकुल ना करे

हिमांशु कुमार

Posted on: Oct 09, 2011. Tags: Himanshu Kumar

Kopa Kunjam bail: Court asks state to reply in two weeks

Himanshu Kumar from Delhi is telling us about the hearing on bail application case of tribal activist Kopa Kunjam. Pleading the case of Kopa advocate Colin Gonsalves argued that the state has arrested Kopa alleging abduction of two people while one of them have given statement in court saying that Kopa tried to fight against their abduction. The lawyer for Chhattisgarh govt argued that Kopa is a Maoist. Court has asked to reply Chhattisgarh Govt within two weeks. For more Himanshu ji can be reached at 09013886571

Posted on: Sep 16, 2011. Tags: Himanshu Kumar

Police arresting people protesting land acquisition in Punjab

Himanshu Kumar says Amolak Singh from Lok Morcha Punjab has informed that Govt of Punjab has started a process of land acquisition in villages of Mansa district. Poeple got no notice for their fertile agriculture land to be taken away to establish a thermal power plant. He says people have been protesting against this acquisition and now when they have announced to bring out a rally against it, all the leaders are getting arrested. For more Himanshu Ji can be reached at 09013886571

Posted on: Aug 01, 2011. Tags: HIMANSHU KUMAR LAND

Story book release of Adivasi writer Kaleshwar

Anil Anshuman from Ranchi is reporting about inaugural of a collection of stories by adivasi writer Kaleshwar ji. The book Main Jeeti hoon describes the life of adivasis with historical perspective

Posted on: Jun 12, 2011. Tags: Anil Anshuman

« View Newer Reports

View Older Reports »