अंग्रेजी कविता : चब्बी चीक्स दिमप्लड चीन-

ग्राम-छिंदीटोला, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू के साथ है श्रेया अंग्रेजी में कविता सुना रही है:
चब्बी चीक्स दिमप्लड चीन-
रोसी लिप्स टीथ विथिन-
कर्ली हेयर वेरी फेयर-
आईज सो ब्लू लवली टू-
टीचर्स पेट इस थाट यू-
यस यस यस...

Posted on: Oct 08, 2019. Tags: KABIRDHAM CG POEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

Impact : स्कूल में मध्यान्ह भोजन से जुडी समस्या थी, सन्देश रिकॉर्ड करने बाद समाधान हो गया...

ग्राम-पर्सेलखार, थाना-भेड़ागढ़, तहसील-कुदुर, जिला-पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामकुमार बता रहा है मध्यान्ह भोजन से जुड़ी एक सन्देश सीजीनेट स्वर में रिकॉर्ड लिया था| प्रधान पाठक स्कूली बच्चों के लिए अपने मर्जी से मध्यान्ह भोजन बनवाते और और कभी भी कई दिनों के लिए बंद करवा दे ते थे जिसे ग्रामीण रामकुमार सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड करने बाद सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों प्रयास से अब प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन मिलने शुरू हो गया इसलिए सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद कर रहे है.

Posted on: Oct 08, 2019. Tags: KABIRDHAM CG IMPACT RAMKUMAR SONG VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप से गंदा पानी निकलता है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

गाँव-पेद्दा किसोली, पंचायत-इजराम, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मुचाकी गंगा, मडकम नंदे, सोडी शांति, सोडी दूले और सोडी सोमे बता रहे हैं, गाँव में हैण्डपंप खराब है, लोग नदी का पानी पीते हैं, जिससे बीमार पड़ते हैं, हैण्डपंप से मिट्टी मिला पानी निकलता है, इस समस्या को लेकर उन्होंने सरपंच के पास कई बार आवेदन किया लेकिन अभी तक कोई सुनावाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद करने की अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : तहसीलदार@9406159948. मुचाकी गंगा@9406437187.

Posted on: Oct 08, 2019. Tags: CG MOHAN YADAV PROBLEM SUKMA

योजना अंतर्गत सड़क निर्माण का काम किये, पैसा नहीं मिला...कृपया मदद करें-

ग्राम-बिसौनी, पंचायत-महामाई, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से मौनी बाई बता रही हैं, उन्होंने मनरेगा योजना अंतर्गत सड़क निर्माण में 1 महीना काम किया था, इसी तरह राम बाई, दूजराम और परशु ने काम किया था, लेकिन उनको मजदूरी का पैसा नहीं मिला है, इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें सरपंच@9165018206. संपर्क नंबर@9098794688.

Posted on: Oct 08, 2019. Tags: CG DUJRAM MUNGELI PROBELM SONG VICTIMS REGISTER

गंदा पानी पीने से बीमार पड रहे हैं लोग, समस्या को हल कराने में मदद करें-

ग्राम-घनडबरा, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बोधीलाल बता रहे हैं, कई दिनों से हैण्डपंप से गंदा पानी निकल रहा है, जिसका उपयोग करने से लोग बीमार पड़ रहे हैं, वे हैण्डपंप को साफ कराने के लिये आवेदन देते हैं, लेकिन उस पर काम नहीं हो रहा है, मजबूरी में लोगों को गंदा पानी उपयोग करना पड़ रहा है, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे हैं , दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@9424244617, जिला पंचायत@7741232895. संपर्क नंबर@8668496368.

Posted on: Oct 08, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »