हैण्डपंप सुधार कराने के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-तराडांड़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से धनीराम सिंह श्याम बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 2 में हैण्डपंप ख़राब हो गया है, जिसके कारण पानी की समस्या हो रही है, सुधार कराने के लिये आवेदन दिया गया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर हैण्डपंप सुधार कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8718033600. PHE@9993400770.

Posted on: Oct 21, 2021. Tags: ANUPPUR DHANIRAM SINGH SHYAM MP PHE WATER PROBLEM

गर्मी के दिनों में पानी की समस्या होती है, 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है...

ग्राम-पटेलपारा, पंचायत-मादर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सामवती, रामवती, बबली, मांडनी कश्यप और धोबरी बता रही हैं, गाँव में पानी की समस्या है, गर्मी के दिनों में पानी नहीं मिलता है, पहले वे नाले से पानी लाते थे, अब बोर बन गया लेकिन गर्मी के दिनों में पानी नहीं निकलता है| उन्होंने इस संबंध में सचिव सरपंच के पास अपनी बात को रखा लेकिन इस पर कोई काम नहीं होता है| इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9131644045, CEO@8889251366. मांडनी कश्यप/ संपर्क नंबर@7725015179.

Posted on: Oct 12, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM SAMVATI WATER

पारा में पानी की समस्या है, 1 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं...

ग्राम-केदावाड़ा, पटेल पारा, पंचायत-कुटमसर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मालती, सोनमती, खुममती और चंपा बता रही हैं, गाँव में पानी की समस्या है, पारा में हैण्डपंप नहीं है, 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है| निवासी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9479131907, सचिव@6263425711, CEO@7835814506.चंपा यादव@7587491543.

Posted on: Oct 12, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA KHUMMTI MALTI SONMATI PROBLEM WATER

पारा में पानी की समस्या है, निवासी दूर से पानी लाते हैं...

बोटीपारा, ग्राम पंचायत-टोपर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सकुन और लक्ष्मी नाग बता रहे हैं, वे 3 साल से पानी लेने के लिये वहां जाते हैं, घर आस पास पानी की सुविधा नहीं है, निवासियों को दूर से पानी लाना पड़ता है, पारा में 21 परिवार हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@8817409720.

Posted on: Oct 12, 2021. Tags: BATSRA CG DARBHA SAKUN WATER PROBLEM

हमारे गाँव में एक भी हैंडपंप नही हैं, हम लोग नदी नाले का पानी पीकर बीमार पड़ रहे है...

ग्राम पंचायत-टोपर के आश्रित गाँव बोटीपारा ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रजोंतिन मंडावी और उनके साथ हैं ग्रामीण महिलायें सुखमती बाई, रैला बाई, जमना बाई बता रहीं हैं कि पानी की समस्या हमारे गाँव कोई नल, हैंडपंप, भूमिगत जलस्रोत नही है हम लोग ल्सभी ग्रामीण नदी-नाले का पानी पीते हैं, उसको पीने से हम गाँव के लोग बीमार पड़रहे है पानी की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत सचिव सरपंच को शिकायत किये थे | लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किया गया इसलिए साथी सीजीनेट सुननें वाले साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं कि दिए गयें फ़ोन नम्बरों में बात करके हैंडपंप लगवाने में मदद करें: सरपंच@8817409720, संपर्क@7646802372, CEO@7835814506.

Posted on: Oct 12, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM SUKHMATI BAI WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »