कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी लें और सावधानी रखें...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव में रहने वाले उन लोगो को जिनके पास टेलीविजन नहीं है, अख़बार नहीं आते हैं, इंटरनेट वाला मोबाईल नहीं है, सरकार की जानकारी नहीं मिल पाती है उन्हें सीजीनेट स्वर के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं, कोरोना वायरस के कारण जिले में तीन दिन तक धारा 144 लागू है, यदि किसी को बीमारी की आसंका है तो अपने ब्लाक के स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क करें, कोरोना एक महामारी है, किसी अंधविश्वास में न आयें, किसी नये या बाहरी व्यक्ति से न मिलें दूरी बनाकर बात करें, मुंह पर कपड़ा ढककर बात करें, किसी प्रकार की अफवाह में न आयें, जानकारी लें सावधानी बरतें : ब्लाक स्वास्थ्य अधिकारी@7389981301, कोरोना नोडल@9827098054, 8827294999, जिला स्वास्थ्य अधिकारी@07662226888, 7000513009. संपर्क नंबर@7697448583.

Posted on: Mar 23, 2020. Tags: AWARENESS CORONA JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना से बचाव में जन जन का सहयोग...

रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं आज लोग कोरोना वायरस से बचाव के लिये घरो में हैं शासन ने जो निर्देश जारी किया है उसे लोग मान रहे हैं, रीवा में कलेक्टर महेदय ने तीन दिवस के लिये निदेश जारी किया है, ये बीमारी एक महामारी है, इससे बचने के लिये सावधानी रखे, दूसरे को जागरूक करें, गर्म पानी का उपयोग करें, तुलसी का उपयोग करें, जिसे तकलीफ हो, असंका हो, बाहर से आये हो, जांच करायें, इसके लिये कोरोना वाहन और चिकित्सा टीम होना चाहिये, जिससे कोरोना ग्रषित को ईलाज के लिये समय पर चिकित्सा केंद ले जाया जा सके| जगदीश@7697448583.

Posted on: Mar 22, 2020. Tags: AWARENESS JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

सावनी रखे और दूसरो को भी जागरूक करें-

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी बता रहे हैं, कोरोना वायरस से बचने के लिये घर में रहे, ज्यादा जरुरी हो तभी निकले, सावधानी रखे, दूसरो को भी जागरूक करें, सफाई रखें, जिससे इस महामारी से बचाव हो सके, इस तरह से वे सभी जागरूक कर रहे हैं और दूसरो को भी जागरूक करने का संदेश दे रहे हैं|

Posted on: Mar 22, 2020. Tags: ASHOK KORI AWARENESS MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

रामो वनो को जाता री माता...भजन गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रेनू देवी एक गीत सुना रही हैं:
रामो वनो को जाता री माता-
लेले री मईया वस्त्र आभूषण-
चरणों में शीश नवाता री माता-
रामो वनो को भईया लखन वनो को-
सीता संग में जातरी माता-
वृंदावन में तो मईया शेर मिलेंगे-
काल सभी को खाता री माता...

Posted on: Mar 22, 2020. Tags: MP RENU DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

नहीं जानय दरद नहीं जानय हो...सोहर गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रेनू देवी एक सोहर गीत सुना रही हैं:
लम्बे लम्बे केसा बाला-
सखी जाई मोतिया-
धुरुकी जाई मोतिया, धुरुकी जाई मोतिया-
धुरुकी जाई हो-
आम भरती आपस एको होईगे ललन-
नहीं जाने लालन नहीं जनमे ला हो...

Posted on: Mar 22, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »