हमारे पारा में बिजली की बहुत समस्या हैं, लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा हैं, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-बनौली, ब्लाक-भठ्ठा, जिला-शांतिनगर (मध्यप्रदेश) से बुनेश्वर प्रसाद बता रहे हैं उनके पारा में बिजली की बहुत समस्या हैं, बिजली नही होने से लोगो को लाईट की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं| रात को अंधेरे में रहना पड़ता है| आधुनिक सुविधओं से दूर हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गयें नंबरों पर बात कर गांव में लाईट की समस्या को हल कराने में मदद करें: सरपंच@9918949726, विद्युत विभाग@9792813247, सम्पर्क नंबर@8881656936.

Posted on: Dec 11, 2021. Tags: BHUNESHWAR PRSAD BIJALI MP PROBLEM SHANTINAGR

तनी दिल लगा के देखा...भोजपुरी गीत-

सेक्टर C, राजनगर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मारकंडे सिंह एक भोजपुरी गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं, “तनी दिल लगा के देखा”|
अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: Dec 10, 2021. Tags: ANUPPUR MARKANDE SINGH MP SONG

हमें निज धर्म पर चलना सिखाती रोज रामायण...भजन-

ग्राम-पपरौड़ी, अनूपपुर (मध्यप्रदेश) सोनू राठौर एक भजन सुना रहे हैं, जिसका शीर्षक है “हमें निज धर्म पर चलना सिखाती रोज रामायण” |
हमें निज धर्म पर चलना बताती रोज रामायण-
सदा शुभ आचरण करना सिखाती रोज रामायण-
जिन्हें संसार सागर से उतर कर पार जाना है-
उन्हें सुख से किनारे पर लगाती रोज रामायण-
कहीं छवि विष्णु की बाकी, कहीं शंकर की है झाँकी-
हृदय आनंद झूले पर झुलाती रोज रामायण...

Posted on: Dec 10, 2021. Tags: BHAJAN MP RATHOUR SONG SONU

वीरनारायण छत्तीसगढ़ के सोना खान वाला...गोंडवाना गीत-

ग्राम-कोट्या, पोस्ट-बलंगी, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गोंडवाना बाबू एक गोंडवाना गीत सुना रहें है :
वीरनारायण छत्तीसगढ़ के सोना खान वाला –
ये गोंडवाना के सपूत बेटा आदिवासी जानी वाला – जान देहे हमला मान देहे सहिद होगे गा-
ये काबरा घोड़ा वाला झन जाबे बन में गा-
परिसे जब अकाल गा इसन अचरा के छापा मा-
ये माखुर के टारा टोर के आना बेलेद निकाल...

Posted on: Dec 09, 2021. Tags: BALRAMPUR CG GONDWANA BABU GONDWANA SONG

पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम में 2005 में नक्सलियों के डर से उनके गांव से सभी लोग अपना गांव छोड़कर ब

ग्राम पंचायत-सागबाही, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से सरोज एक्का बता रहे हैं सलवा जुडूम में 2005 में नक्सलियों के डर से उनके गांव से सभी लोग अपना गांव छोड़कर बीजापुर शिविर में आकर रह रहे हैं, फिर वे भी अपना गांव छोड़कर आयें, आपना जीवन यापन कर रहे हैं, अधिक जानकारी के संपर्क नंबर@7587408664.

Posted on: Dec 09, 2021. Tags: BALRAMPUR CG SAROJ EKKA SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »