स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पहाड़ी कुल्थी 100 ग्राम और सिलाजीत 50 ग्राम लेकर साफ कर चूर्ण बना लें| एक चम्मच चूर्ण कुल्थी का और 1 ग्राम सिलाजीत का चूर्ण मिलाकर एक गिलास दूध के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| पानी का ज्यादा सेवन करें| कैल्सियम युक्त पदार्थ का सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच दी गाँधी@9111061399

Posted on: Jul 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य दिलीप गुप्ता उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अस्व्गंधा जड़ी 50 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, मुलेठी 50 ग्राम लें| सभी को पीसकर चूर्ण बना लें| उसके बाद उसमे 1 mg स्वर्ण भष्म डालकर दवा बना लेना है| रात को भोजन के बाद एक चम्मच और सुबह नास्ते के बाद एक चम्मच सेवन करना है| लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : दिलीप गुप्ता@8109855459.

Posted on: Jul 02, 2019. Tags: CG DILIP GUPTA HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

उखड़ती साँसों को, वो अक्सर संभाल लेता है...कविता-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी चिकित्सक दिवस पर एक कविता सुना रहे हैं :
उखड़ती साँसों को, वो अक्सर संभाल लेता है-
अच्छे अच्छों को, मौत के मुँह से निकाल लेता है-
न वो हिन्दू देखता है, न कभी मुसलमान देखता है-
खुदा का बंदा है वो, हर शख्स में बस इंसान देखता है-
जख्म कितना भी गहरा हो, वो हिचकिचाता नहीं कभी-
घाव की गंदगी देखकर, वो सकुचाता नहीं कभी...

Posted on: Jul 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI POEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कमर दर्द, बदन दर्द, संधि वात का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कमर दर्द, बदन दर्द, संधि वात का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अस्वगंधा 50, इलायची 50 ग्राम, काली मिर्च 10 ग्राम, गोक्षुरादि 50 ग्राम, विदारी कंद 50 ग्राम, शंख भस्म 15 ग्राम, प्रवाल पिस्टी 15 ग्राम, कोंड़ी भस्म 10 ग्राम, स्वर्ण माक्षिक भस्म 10, सफ़ेद मुसली 50 ग्राम, सतावर 50 ग्राम, सौंफ 20 ग्राम इकट्टा कर लें| सभी को साफ कर पीसकर चूर्ण बना लें| उसके बाद सभी को मिला ले| भोजन के बाद एक-एक चम्मच चूर्ण गुनगुने दूध के साथ दिन में दो बार सेवन करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर, नमक का सेवन कम करें| नशा न करें | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jul 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गैस के कारण सीने में होने वाली जलन का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी गैस के कारण सीने में होने वाली जलन का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीबू का आधा तुकडा, सेंधा नमक 1 चुटकी, जीरा भुना हुआ एक चुटकी, पानी एक गिलास, खाने का सोड़ा 1 चुटकी सभी को इकठ्ठा कर लें| उसके बाद एक गिलास पानी में नीबू निचोड़कर सभी को मिला लें, और सेवन करें, लाभ हो सकता है| दिन में दो बार सेवन करें| चाय, काफी, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर, नमक का सेवन कम करें| नशा न करें | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jun 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »