अरपा पयरि के धाम महानदी है अपार...छत्तीसगढ़ी गीत-

जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से सपना एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं :
अरपा पयरि के धाम, महानदी है अपार-
इंद्रावती हा पखारे तोर पईयां, महूं पांव परो तोर भुईयां-
जय हो, जय हो छत्तीसगढ़ मईयां-
सोहे बिंदिया सही, घाटे डोंगरी पहार-
चंदा सुरुज बने तोर नयना-
सोनहा धान के अंग लुगरा हरियर है रंग-
तोर बोली हवै सुघर मैना, अचरा तोर डोलावै पुरवाईया...

Posted on: Sep 12, 2018. Tags: CG CHHATISGARHI RAIGARH SAPNA SONG VICTIMS REGISTER

मेरे लगाए गये पेड़ का फल मेरे आने वाले पीढ़ी के लोग और पशु-पक्षी खायेंगे...कहानी

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) कन्हैयालाल पडियारी एक कहानी सुना रहे हैं;
एक राजा उसका नाम मानसिंह था वह बडा ही ज्ञानवान धर्मात्मा था, वह प्रतिदिन सभा से लौटने के बाद किसान के वेश में हाथ में कुदाल, फलदार पौधा और पानी के बाल्टी लेकर रोज सड़क के किनारे उन पौधों को लगाता और पौधे में पानी डालने के लिए जड़ के पास मेड भी बनाता था, एक दिन उनके यहाँ एक विदेशी आया, उसे वहां के राजा से मिलना था, पर वह दूसरे दिन मिलना है सोचकर किसी भोजनालय गृह में रुक गया वह शाम के समय अच्छे कपड़े पहन कर घूमने निकल गया, वह उस राजा के पास पहुंचा और बोला बाबा इस उमर में पौधा क्यों लगा रहे हैं, क्या इनका फल आप खा पाएंगे तो उसने जवाब दिया कि अब तक मै दूसरों के द्वारा लगाये गये पौधों के फल को खाते आ रहा हूँ, मेरे लगाए गये पेड़ का फल मेरे आने वाले पीढ़ी के लोग और पशु-पक्षी खायेंगे, विदेशी मन ही मन सोचता हुआ वापस आ गया, दूसरे दिन वह राज दरबार में गया और वह राजा को देखकर आश्चर्य हो गया और बोला मै आपको कही देखा हूँ, राजा ने कहा हाँ देखे होंगे, वह वहां इतना बोलकर चला गया और बाद में बिदेशी को पता चला कि राजा ही थे जो पौधे लगा रहे थे तब वह भी अपने देश में जाकर पौधा लगाने लगा...

Posted on: Sep 11, 2018. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER

मान सम्मान पाने के लिए चरित्रवान, गुणवान, विद्यावान, दयावान होना आवश्यक है...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी एक लेख सुना रहे है जिसका शीर्षक है भगवान और शैतान : धनवान या राजा महाराजा, मंत्री बन जाने से सम्मान नहीं बढ़ जाता | मान सम्मान पाने के लिए चरित्रवान, गुणवान, विद्यावान, दयावान होना आवश्यक है | धनवान या राजा-का वही पूजा करते है जो उनके संपर्क में रहते है जिन्हें उनसे कुछ पाने की अभिलाषा होती है या जो डरपोक होते है लेकिन चरित्रवान, गुणवान, विद्यावान, दयावान सभी जगह मान सम्मान पाते है और वह आदमी इन्सान कहलाता है और आगे चल कर भगवान भी कहलाता है जैसे ओशो रजनीश, संत कबीर दास, गुरु घासीदास, गुरुनानक।बाकी सब शैतान कहलाते है जैसे रावण और कंस |

Posted on: Sep 11, 2018. Tags: CG KANAHIYA LAL PADIHARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER

शासन प्रशासन कर दिया साला, निजी कंपनी के हवाला...कविता

कन्हैयालाल पड़ियारी, ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से एक कविता सुना रहे है:
शासन प्रशासन कर दिया साला-
निजी कंपनी के हवाला-
जनता पड़ गए उनके पाला-
निकाल रहे हीरा काला-
किसानी जमीन हो गया निवाला-
दर-दर भटक रहा दाऊ लाला-
नेता दलाल हो गए माला-माल-
किसान जनता हुए हलाल...

Posted on: Sep 11, 2018. Tags: CG KANAHIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

लाज बचाओ कृष्ण मुरारी...संगीतमय कृष्ण भजन-

ग्राम-तमनार, जिल-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक संगीतमय भजन सुना रहे हैं :
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी-
बीच भवर में आन फसी है, नईया मोरी डगमग डोले-
पार लगाओ चरण बिहारी-
तुम बिन और ना दूजो कोई-
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी...

Posted on: Sep 10, 2018. Tags: BHAJAN CG GEET RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »