जाने क्यूँ लोग घरो से निकला करते हैं...कोरोना गीत-

ग्राम-जमडी , जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान सिंह एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
इस ज़माने में इस कोरोना ने कितने देशो में-
कितनी जान ली है-
जाने क्यूँ लोग घरो से निकला करते हैं-
मोदी जी की बातों को ये क्यूँ अनसुना करते हैं-
महामारी को कोई सिकलिक नही समझे-
राहों में मिलकर यूं कोई महफ़िल नही करते...

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: ANUPPUR CHANDRABHAN SINGH CORONA SONG MP

हमारे मोहल्ले का हैंडपंप खराब है, बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम+पोस्ट-खजुहा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय कुमार कुशवाहा जी बता रहें हैं कि उनके मोहल्लें का हैंडपंप खराब हो गया है, पानी के लिए बहुत समस्या होती है. उन्होंने इसके लिए हेल्पलाइन में 3 फरवरी 2021 में शिकायत की थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है. इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं कि दिए गए अधिकारियों के नंबरों पर बात करके हैंडपंप सुधरवाने में मदद करें : संपर्क@ 7024467792, कलेक्टर@07661162435, कमिश्नर@24188807662, रीवा संसद@9013869229, विधायक@9425185577.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: HANDPAMP PROBLEM MP REWA VIJAY KUMAR KUSHWAHA

हमारे में रोड की बहुत समस्या है, आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, रोड बनवाने में मदद करें...

ग्राम-घोघरी टोला, जिला-अनुपपुर, ब्लॉक-पुष्पराजागढ़ मध्यप्रदेश पंकू सिहं, प्रताप उइके, संतराम बता रहे है कि उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या है, बारिश के समय कीचड़ हो जाता है बाजार आने जाने में बहुत समस्या होती है आपातकाल के समय एम्बुलेंस भी नहीं आ पाती है उसके लिये अधिकारियों को कई बार आवेदन दिये है अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई | रोड की हालत पहले से ज्यादा ख़राब होते जा रहा है| लोगो की मांग है की रोड बनना चाहिये | इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@7659222400,7659222563, सीइओ@8839741180,सचिव@6263675472,वार्डे@8319731918.सरपंच@8959747883,

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: ANUPPUR MP PINKU SINGH ROAD PROBLEM

हमारे गाँव का हैण्डपंप खराब हैं, पानी की समस्या है बोलने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम-कजुवाकला, पोस्ट-कजुवाकला, तहसील-गूढ़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय कुमार कुशवाह बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 13 में हैण्डपंप ख़राब है, जिसके वजह से गाँव के लोगो को बहुत ही पानी की समस्या हो रही है, इसके लिए सीएम हेल्पलाइन में 3 फरवरी 2021 में शिकायत भी किये थे, शिकायत नम्बर 24137401 हैं, पर कोई समस्या का निराकरण नही हुआ, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को मदद की अपील कर रहें हैं, कि सम्पर्क नम्बरों में बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें| कोड नम्बर 07662 कलेक्टर लैंडलाइन नम्बर @241635,कमिश्नर लैंडलाइन नम्बर @241888. सम्पर्क नम्बर @7024467792.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: MP REWA VIJAY KUMAR KUSHWAHA WATER PROBLEM

चौकी बनी हुई है लेकिन वन विभाग अधिकारी कार्यालय के लिये स्कूल का उपयोग करते हैं...

ग्राम-बीड, थाना-तेंदुल, तहसील-माडा, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से आमोद सिंह गहरवार बता रहे हैं, वन विभाग चौकी ग्राम बीड में बनी है लेकिन वन विभाग अधिकारी शाशकीय विद्यालय में रहते हैं| 5 साल से वहां रह रहे हैं| निवासी आमोद सिंह का कहना है स्कूल बच्चो के लिये है जिसमे उन्हें पढाया जाता है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है| वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि इस समस्या को निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9302678623.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: AMOD SINGH MP PROBLEM SINGRAULI

« View Newer Reports

View Older Reports »