रे घड़ के पानी मा हो रवी...उरांव आदिवासियों का विवाह गीत
ग्राम-सागरपुर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से लुकमनियां व अन्य ग्रामीण महिलाएं कुडुक भाषा में एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं, यह विवाह गीत है जो मुख्य रूप से मंगनी के समय गाया जाता है:
रे घड़ के पानी मा हो रवी-
रे घड़ के पानी मा हो रवी...
Posted on: Jan 07, 2016. Tags: MONIKA MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
जागा रे जवानमन जागा रे किसानमन...जागरूकता गीत
ग्राम- बरपटिया, तहसील- प्रतापपुर, जिला- सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से धनसाय मरावी एक जागरूकता गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
जागा रे जवानमन जागा रे किसानमन-
आदिवासी भाईमन जागा रे जवानमन-
पीछे पड़े हैं हमार चोर अउ बेईमानमन-
जागा रे जवानमन जागा रे किसानमन-
रोटी-बेटी-संस्कृति लूट थें बेईमानमन-
जागा रे जवानमन जागा रे किसानमन...
Posted on: Dec 29, 2015. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय रे हो ऐसों के अषाढ़ उगल घमवा झंखे लोग मनवां....झूमर गीत
ग्राम-सूरा, जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से विमला जी एक झूमर कर्मा गीत प्रस्तुत कर रही हैं, यह गीत भादौं के महीने में गाया जाता है:
हाय रे हाय रे हो एसों के अषाढ़ उगल घमवा झंखे लोग मनवां-
केहू रोवे खेते ओहु रे केहू रोवे खलिहान-
कहु रोवे ठाड़े अंगनवां झंखे लोग मनवां...
Posted on: Dec 19, 2015. Tags: MAONIKA MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
ये समूह हमारी, ये समूह हमारी...स्व सहायता समूह गीत
ग्राम-भैंसामुंडा, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से जयंती पाण्डेय व अन्य महिलाएं स्व सहायता समूह पर एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
ये समूह हमारी, ये समूह हमारी-
अच्छा हो बुरा हो हम सबकी जिम्मेदारी-
घर के परिवार जैसे ममता से रहेंगे-
गाड़ी के चक्के जैसे एक साथ चलेंगे-
गरीबों को एकता से मजबूती मिलेगी...
Posted on: Dec 18, 2015. Tags: MONIKA MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हो जाओ तैयार साथियों ! हो जाओ तैयार...अभियान गीत
ग्राम-झल्पी, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से अमरदीप गुप्ता एक देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
हो जाओ तैयार साथियों ! हो जाओ तैयार-
अगर देश के काम ना आए तो जीवन बेकार-
अर्पित कर दो तन-मन-धन, मांग रहा बलिदान वतन-
उठे हुए माथे के सम्मुख ठहर न पाती हार-
हो जाओ तैयार साथियों ! हो जाओ तैयार-
सोचने का समय गया, उठो लिखो इतिहास नया-
वंशी फेंको और उठा लो हाथों में तलवार-
हो जाओ तैयार साथियों ! हो जाओ तैयार...
