हो जाओ तैयार साथियों ! हो जाओ तैयार...अभियान गीत
ग्राम-झल्पी, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से अमरदीप गुप्ता एक देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
हो जाओ तैयार साथियों ! हो जाओ तैयार-
अगर देश के काम ना आए तो जीवन बेकार-
अर्पित कर दो तन-मन-धन, मांग रहा बलिदान वतन-
उठे हुए माथे के सम्मुख ठहर न पाती हार-
हो जाओ तैयार साथियों ! हो जाओ तैयार-
सोचने का समय गया, उठो लिखो इतिहास नया-
वंशी फेंको और उठा लो हाथों में तलवार-
हो जाओ तैयार साथियों ! हो जाओ तैयार...
