बन्नी उमर का छोटी बदन का गोरी नजर लग जायेगी...गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शांति एक गीत सुना रही हैं:
बन्नी उमर का छोटी बदन का गोरी नजर लग जायेगी-
बन्नी के नेरे बेंदी भी सोहये-
बेंदी मा दो चार कलिया-
चके गये लरिया नजर लग जायेगी-
बन्नी के नेरे बेसर भी सोहये-
बेंदी मा दो चार कलिया चके गये लरिया नजर लग जायेगी...(AR)

Posted on: May 23, 2021. Tags: MP REWA SHANTI SONG

धरती बांटो सागर बांटो मत बांटो इंशान को...गीत-

ग्राम-छिपिया,जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या एक गीत सुना रही हैं:
मंदिर मस्जिद घर बाँट लिया भगवान को-
धरती बांटो सागर बांटो मत बांटो इंशान को-
अभी राह तो शुरू हुई है मंजिल थोड़ी दूर है-
उजेलो महलो बंधुओ हर दीपक मजबूर है-
मिला न सूरज का संदेशा हर घाटी मैदान को-
धरती बांटो सागर बांटो मत बांटो इंशान को...(AR)

Posted on: May 23, 2021. Tags: MP REWA SONG SUKANYA

सीसी सड़क बनवाने के लिये आवेदन देते हैं, सुनवाई नहीं होती...

ग्राम पंचायत-बिसपुर, नयापारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पारी बता रहे हैं कि गाँव में सीसी सड़क नहीं है| आने जाने में दिक्कत होती है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| सचिव, सरपंच के पास कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर सीसी सड़क बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7587366128. सरपंच@9691710078, उप सरपंच@9399751488, CEO@8959393222. (179972)

Posted on: May 23, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA GUHAR PARI ROAD

ओ खुदा है ओ मेरे साथ सदा रहता है...मसी भजन-

झारखण्ड से उमा एक मसीह भजन सुना रही हैं:
ओ खुदा है ओ मेरे साथ सदा रहता है-
हौसला मेरा मुसीबत में बढ़ा डेता है-
लेके के जाता है खुद मुझे ओ चरागहो में-
वही हरियाली पे बिछाता है मेरी राहों में-
प्यास लगती है तो ले जाता है ओ झरने पर-
प्यासा रहने ही नही डेता ओ मुझे पल भर-
जनता हूँ की मददगार खुदा मेरा है...(AR)

Posted on: May 23, 2021. Tags: JHARKHAND MASIH SONG UMA

भरत चले चित्रकूट हो रामा राजा राम को मनाने...भक्ति गीत-

उत्तरप्रदेश से अजय मिश्रा एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
भरत चले चित्रकूट हो रामा-
राजा राम को मनाने-
राम को मनाने लखन सिया को ले आने-
भरत चले चित्रकूट हो रामा राजा राम को मनाने...(AR)

Posted on: May 23, 2021. Tags: AJAY MISHRA BHAKTI SONG UP

« View Newer Reports

View Older Reports »