इतनी शक्ति हमें देना दाता... प्रार्थना गीत-
(उतरप्रदेश) से सुजीत प्रार्थना गीत सुना रही हैं:
इतनी शक्ति हमें देना दाता-
मन का विश्वास कमजोर होना-
दूर अज्ञान की हो अँधेरे-
तू हमे ज्ञान की रौशनी दे-
हर बुराई से बच के रहें हम...(MS)
Posted on: Apr 01, 2021. Tags: PRARTHNA SONG UP
हे शारदे माँ...गीत-
ग्राम-ददरी, जिला-उमरिया, मध्यप्रदेश से मोहन सिंह राठौर एक गीत सुना रहे हैं:
हे शारदे माँ-
अज्ञानता से हमें तार दे माँ-
तू स्वर की देवी संगीत तुझसे-
हम है अकेले हम है अधूरे-
तेरी शरण में हमें तार दे माँ... (AR)
Posted on: Apr 01, 2021. Tags: MOHAN SINGH RATHOUR MP SONG UMARIA
वनांचल स्वर: भारत भंडारी जी महुआ के विषय में बता रहे हैं...
ग्राम- बाँगाचार, ब्लॉक-दुर्गकोन्दल, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से हलबा जनजाति के सक्रिय सदस्य और पेशे से शिक्षक, भारत भंडारी जी महुआ के विषय में बता रहे हैं। उनके जीवन में प्रकृतिक, पूजा पाठ और विवाह की दृष्टि से महुआ का काफी महत्व है। महुआ का फूल फरवरी से अप्रेल के बीच में गिरता है। महुआ को बेचकर यह लोग अपना घर चलाते हैं। (MS)
Posted on: Apr 01, 2021. Tags: CG HALBA JANJATI KANKER VANANCHAL SWARA
जीना हो तो पापा शराब मत पीना...गीत-
जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर गीत सुना रहे है|
जीना हो तो पापा शराब मत पीना-
कहते है लोग टेड़े कहते है लोग टेड़े-
बाप है कमीना-
जीना है तो पापा शराब मत पीना-
उसी चार पैसे मै पड़ाऊँगा-
भाई बहन को भी आगे बड़ाऊँगा...(MS)
Posted on: Apr 01, 2021. Tags: ANAMOL KUMAR RAIPUR CG SONG
पीड़ितों का रजिस्टर: जेल से आने के बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी और कुछ दिनों के बाद उनकी मृत्यु हो गयी|
ग्राम-निबरा, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से खोरी बता रहे हैं, वे पहले आमाबेड़ा कोलयारी गांव में रहतें थे, वर्तमान में अपना गांव छोड़ कर निबरा गांव में आकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं| उनके पति को पुलिस वालों ने नक्सली समझ कर जेल भेज दिया था, जेल से आने के बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी और कुछ दिनों के बाद उनकी मृत्यु हो गयी| अभी तक उन्हें सरकार की तरफ से कोई मदद नही मिली है| (MS)
