स्वस्थ्य स्वर-खांसी से समस्या घरेलु उपचार बता रहें है...
जिला टीकमगढ़ मध्यप्रदेश से बैधराज राघवेन्द्र सिंह राय खांसी के लिए देसी जड़ी बूटी औषधि प्रायोग के बारे में बता रहें है, लघुकान्त कारी एक जमीन से लगा होता है जिसका फूल नीला होता है नीले फूल को निकल लेवे और लोहे के तवा आग पर रखकर करके थोडा सा सेंक लेवे, और सेहद साथ के खांसी वाले व्यक्ति को सेवन करादे दो या तीन दिन में उसे यह लाभ प्राप्त होगा| संपर्क न. @9519520931
Posted on: Jul 07, 2020. Tags: JILA MP RAGHUVENDRA RAY SINGH SONG SWARA SWATHYA TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
सर से सुपावन शक्ती है ऐ जो मईया पावन हे...भजन गीत-
ग्राम -भेडापाली, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से शिवचरण सेनापति हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को एक भजन कीर्तन गीत सुना रहे हैं:
सर से सुपावन शक्ती है-
ऐ जो मईया पावन हे-
आनन्द मम हिरदय करो-
आराधना तेरा करूँ CS
Posted on: Jul 07, 2020. Tags: BHAJAN HINDI SONG RAYGARH CG SHIVCHARAN SENAPATI SONG VICTIMS REGISTER
हे शारदे माँ हे शारदे माँ...सरस्वती वंदना-
ग्राम-अड़ेमपा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से अश्विन पोटाई सरस्वती वंदना गीत सुना रहे है:
हे शारदे माँ हे शारदे माँ-
अज्ञान तासे हमे तार दे माँ-
तू स्वर की देवी संगीत है तुझसे-
हर शब्द है तेरा हर गीत है तुझसे-
हे शारदे माँ हे शारदे माँ-
अज्ञान ता से हमे तार दे माँ...
Posted on: Jul 07, 2020. Tags: ASHVIN POTAI HINDI SONG NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
बरसात के दिनों में घर में पानी भर जाता है, रहने में दिक्कत होती है, आवास दिलवाने में मदद करें...
ग्राम+पंचायत-लतियार, ब्लॉक-जवा,जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पिंटू आदिवासी बता रहे है कि वे बहुत गरीब है कई बार आवास के लिए सर्वे हुआ उसके बाद भी आवास नहीं आया है, बरसात के दिनों में पूरा घर में पानी भर जाता है उसमें रहने की दिक्कत होती है उनका कहना है कि गरीब आदमी को आवास मिलना चाहिए अपने पैसो से पक्का मकान नहीं बना सकते है | इसलिए कलेक्टर साहब से विनती करते है आवास में हमारा नाम जुड़ा जायें | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात करके आवास दिलवाने में मदद करें : संपर्क@9696375239, कलेक्टर@9893775673. (170923) NM
Posted on: Jul 07, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM PINTOO ADIWASI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
मैं बहुत गरीब हूँ, मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला, कृपया मदद करें...
ग्राम+पंचायत-लतियार, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार रावत बता रहे है कि वे बहुत गरीब है प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला, कई बार सर्वे के बाद भी नहीं मिला, बरसात के समय घर में पानी टपड़ता है और नीचे गीला हो जाता है पूरा परिवार गीले जगह पर रहना पड़ता है उनका कहना है कि आवास मिलना चाहिए | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात करके आवास दिलवाने में मदद करें : संपर्क@6262501722, C.E.O@9407803480, कलेक्टर@9893775673. (170920) NM
