बिजली की समस्या है, जंगल के किनारे में रहते है, अँधेरे में जंगली जानवरों से खतरा रहता है...

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोर्गी, ब्लॉक-प्रतापपूर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया मूल निवासी बता रहे है,कि नीलकठपूर वार्ड नंबर 9 में लगभग 500 मीटर दूरी 5 घर है जंगल के किनारे में रहते है रात में जंगल से जानवर आ जाते है जान बचाकर भागने को रात में मुश्किल हो जाता है, लाइट होने से चारो ओर लाइट जला देते है तो हाथियाँ नहीं आते है और रात में बिजली नही होने से बच्चो को पढने लिखने में तकलीफ होती है रात में कीड़े ,सांप, बिच्छु निकल जाते है उनके निकलने से हमेशा खतरा बना रहता है, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे है कि दिए नंबर पर बात कर बिजली पहुंचने में मदद करें : संपर्क@6262119530, 9617494573, लाइनमेन@6262047890(जगत पाल). (170916) NM

Posted on: Jul 07, 2020. Tags: ELECTRICITY PROBLEM JAGDEV PRASAD POYA SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

मै 5 एकड़ जमीन में खेती करता था,इस वर्ष गाँव का एक आदमी रोक लगा रहा है,कम्पलेंन करने पर कोई नहीं सुनते

ग्राम-बिछिहर, पंचायत-भूमन, ब्लॉक-जावा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) के निवासी सुखलाल प्रजापति बता रहे हैं कि इन्हें शासन के तरफ से 5 एकड़ जमीन खेती करने को मिला है जिसका सरकार के तरफ से जमीन का पट्टा-ऋणपुस्तिका काँपी आदि सब मिल गया है और पटवारी भी जमीन नापी कर चुके है इसके बाद भी गाँव का एक बड़ा आदमी जमीन पर रोक लगा रहा है थाने में कम्पलेन भी किये पर कोई सुनवाई नहीं हुआ अभी खेती करने का समय है खेती नहीं करने दे रहा है बहुत गरीब है खेती नहीं करेंगे तो गुजारा नहीं होगा इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके जमीन दिलवाने में मदद करें: @9893727075 तहसीलदार जावा @9993474575 (170834) CS

Posted on: Jul 07, 2020. Tags: JAWA RIWA MP LAND PROBLEM SONG SUKHLAL PRJAPATI VICTIMS REGISTER

रोजगार नहीं है इसलिये गाड़ी चलाकर घर का गुजारा करते हैं...

ग्राम-इंजरम, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से कारम रवि बता रहे हैं कि वे ड्राइवर हैं, चार साल से ये काम कर रहे हैं, इसी से उनका घर चलता है, रवि का कहना इस काम से खुश नहीं है मजबूरी में चलाना पड़ता है क्यों कि दूसरा कोई रोजगार नहीं मिला है और घर चलाना है, महीने में 9 हजार तक कमाई हो जाती है, इस प्रकार काम कर अपना जीवन यापन करते हैं | (AR)

Posted on: Jul 07, 2020. Tags: CG KARAM RAVI SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER

मेरा जीवन तेरी शरन...गीत-

ग्राम-मेड़ापाली, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से विष्णू चंद एक गीत सुना रहे हैं:
मेरा जीवन तेरी शरन-
सारे राग विराग हुये अब-
मोह सारे त्याग हुये अब-
एक यही मेरा वंदन-
मेरा जीवन तेरी शरन... (AR)

Posted on: Jul 07, 2020. Tags: CG RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER VISHHNU CHAND

स्वस्थ्य स्वर -सुगर डायबिटीज के घरेलु उपचार के बारे में बता रहें है...

बैधराज राघवेन्द्र सिंह राय जिला टीकमगढ़ से सुगर डायबिटीज जैसे बीमरी औषधि प्रायोग के बारे में बता रहें है जामुन का भीगी गुडली को सुखा लेवे और उसे पाउडर बना करके खा सकतें है इससे सुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा|इसके आलवा अगर आप कची गुडली को चबा कर खाते है ये फ़ायदा करती है और इससे भी लाभ होता है कडवी तीखी सेंधा खाने से बहुत फायदा होता है और रोगी महान भाव को लाभ होता है| 9519520931

Posted on: Jul 07, 2020. Tags: MP RAGHVENDRA RAY SINGH SONG SWARA SWATHYA TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »