स्वास्थ्य स्वर : दस्त बीमारी का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय दस्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं| छोटी इलायची 4 नग लोहे की कढ़ाही में भून लें| जब उसका भस्म बन जाये, तब उस भस्म को रोगी को खिलाइये| दो से तीन बार सेवन कराने से दस्त में आराम मिल सकता है| बच्चे को दस्त होने पर एक नग इलायची उपयोग करना है| और भस्म को शहद या दूध के मलाई सेवन कराना है| भोजन में मिर्च, मसाला, गरिष्ठ पदार्थ से परहेज करना है| संबंधित जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jul 14, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दांत में सडन या कीड़े लग जाने पर घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय दांतों से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| यदि किसी के दांत में कीड़े लग गये हों, तो लघुकंटकारी के फल को इकठ्ठा कर लें| उसे तेल या घी में भिगो लें| फिर गोबर के कंडे के आग पर रखना है| जब धुआं होने लगे, तब एक छिद्र वाले बर्तन से ढक देना है, और उसमे मुह लगाकर धुआ को लेना है| उसे अंदर नहीं निगलना है| उसके बाद पानी भरे थाली में मुंह खोलना है| जिससे सारे कीड़े बर्तन में गिर जायेंगे| इससे आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jul 14, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
आंगनबाड़ी केंद्र नही होने के कारण शिक्षा और पोषण से बंचित है बच्चे ... कृपया मदद करें
आश्रित-डेगुरजाम, ग्राम+पंचायत-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) हरीसिंह धुर्वे बता रहें है की उनके गांव में 42 बच्चें है,पूरक पोषण व शिक्षा से वंचित है,आंगनबाड़ी नही होने के कारण बच्चें पढ़ नहीं पा रहे है,
इसके लिए जिला अधिकारी को अनुरोध किया गया है,लेकिन आंगनबाड़ी भवन निर्माण नही हुआ है,अतः सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं,कि दिये गये नंबरों पर बात कर आंगनबाड़ी केंद्र बनवाने में मदद करें: महिला बाल विकास अधिकारी@7000147233.परियोजना @9981134308. परीक्षक@9109908363,
Posted on: Jul 13, 2019. Tags: HARISINGH DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
नई जाने माया ला ताय मोर रे दीवानी...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-पोलमी, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से महर सिंग यादव एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें है :
नई जाने माया ला ताय मोर रे दीवानी-
रहिगे घमंड ताय ठेहरा के तोर-
पछर भर रहें मोर संग मा मीठ-मिठ बोली गोठिया ये-
अब क्या होगे नीर मोहि मोर माया ला भुला गे-
तडपत है दिल मोर बिना हा-
नई जाने माया ला ताय मोर रे दीवानी...
Posted on: Jul 12, 2019. Tags: MAHAR-SINGH SONG VICTIMS REGISTER
संग साथी ला बुलाई,चला जंगल पुटू लोरे जाई ...
कैलाश सिंह पाया ग्राम देवरी ब्लोक प्रतापपुर जिला सूरजपुर छतीसगढ़ से एक पुटू गीत सुना रहे है ;-
संग साथी ला बुलाई,चला जंगल पुटू लोरे जाई
ये भाई संग साथी बुलाई चला जंगल पुटू लोरे जाई,
सर्वत चकोड़ भाजी खुखड़ी के खाई
सरसों चकोड़ भाजी खुखड़ी के खाई,
सीजन आई पुटू कर भाई संग साथी बुलाई ...
