हैण्डपंप ख़राब है पानी की समस्या होती है, भीड़ होने से कोरोना फैलने का खतरा होता है...
ग्राम-चंपागढ़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रेमवती बता रही हैं, उनके गाँव में 5 हैण्डपंप हैं जिसमे 3 बंद है 2 चालू है, जिसके कारण उन्हें पानी लेने में दिक्कत होती है 3 बजे रात से पानी भरना शुरु हो जाता है इतनी भीड़ होती है कि रात से ही लोग पानी भरने लगते हैं, पानी के लिये वहां लोगो भीड़ बढ़ जाता है जिससे कोरोना फैलने का खतरा होता है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप को बनवाने में मदद करें जिससे लोगो को पानी मिले और लोगो की भीड़ न हो पाये जिससे कोरोना वायरस के खतरे से बचा जा सके : PHE@7047603066, SDM@9754859543. संपर्क नंबर@9575719589.
Posted on: Mar 28, 2020. Tags: MP PREMWATI PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : राशन दिलाने में मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद...
डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं, उपरवार गाँव से सुदामा आदिवासी ने 1 माह पहले सीजीनेट में एक शिकायत रिकॉर्ड किया था कि उनको राशन नहीं मिल रहा है और आज उन्हें राशन मिल गया है, इस संबंध में खाद्यान्न वितरण अधिकारी का कहना है उन्हें 3 माह का राशन दे दिया गया है, जो 1 क्विंटल 3 किलो होता है, इसलिये वे सुदामा आदिवासी के तरफ से खाद्यान्न अधिकारी और मदद करने वाले सीजीनेट श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Mar 28, 2020. Tags: IMPACT STORY JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
बाबा तेरे अरमा को पूरा करके दिखायेंगे...गीत-
ग्राम-नोनारी,जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक गीत सुना रही हैं:
बाबा तेरे अरमा को पूरा करके दिखायेंगे-
हम गाँव में जायेंगे छुआ-छूत को हाटायेंगे-
हम गाँव में जायेंगे बच्चो को बताएँगे-
उनको हम सिखायेंगे-
हम बोलने को बताएँगे सबको हम सुनायेंगे-
बाबा तेरे अरमा को पूरा करके दिखायेंगे...
Posted on: Mar 28, 2020. Tags: MP RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप सुधार होने के बाद लोगो पानी मिलने लगा...
ग्राम-धिरिरा हरदौली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा बता रही हैं कि उनके गाँव में 6 माह से हैण्डपंप ख़राब था जिसके कारण लोगो को पानी की समस्या हो रही थी, इस समस्या को उन्होंने 2 माह पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया जिसके बाद अब विभाग के कर्मचारी हैण्डपंप सुधार दिये हैं, लोगो को पानी मिलने लगा है इसलिये वे मदद करने वाले सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारी और सीजीनेट के श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9967186940.
Posted on: Mar 28, 2020. Tags: IMPACT STORY MP REWA SONG VIBHA DEVI VICTIMS REGISTER
दरवाजे पे कुण्डी मारो...गीत-
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विवेचना और आज्ञा कोरोना से बचाव के लिये एक जागरूकता गीत सुना रही हैं:
दरवाजे पे कुण्डी मारो-
कोई भी निकल के जाने न पाये-
घरवालो को समझा दो यारो-
कोई भी निकल के जाने न पाये-
तरह तरह से फिर यारो के-
जा के साबुन से हाथ धोये...
