रामदयाल जी अपने पुराने समय की बात बता रहे हैं...

ग्राम-तारागाँव (मध्यप्रदेश) रामदयाल जी अपने पुराने समय की बात बता रहे हैं, दादाजी का कहना है की बहुत सी चीजें बदली है| पुराने समय में पानी भरने के लिए काफी दूर जाना पड़ता था| और सड़के बिजली की सुविधा भी नहीं थी| अब जमाना डिजिटल हो गया है| लोग इन्टरनेट का उपयोग ज्यादा करते हैं| मोदी जी ने गाँव-गाँव में पानी की व्यवस्था करके बहुत अच्छा किए है| खेती में कोदो-कुटकी बोते थे जो की जीने के लिए कम पड़ जाता था| अब ऐसा नहीं है| सरकार की और से राशन मिल जाती है जिसे जिंदगी थोड़ी आसान हो गई है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7748800582.

Posted on: Dec 30, 2021. Tags: AGRICULTURE INFORMATION MP RAMDAYAL TARAGAAVN

Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् पानी की सुविधा हो गयी है-

ग्राम-छोटेकरमा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ) से चिंगू राम कश्यप जी बता रहे हैं, इनके गाँव में पानी की समस्या था| गाँव में एक ही हैण्डपंप होने के बजह से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था| स्कूल में मोटर लगा कर पानी की समस्या का समाधान कर दिया गया है| फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नंबर@9407943474.

Posted on: Dec 30, 2021. Tags: BASTAR CG CHINGURAM KASHYAP DARBHA IMPACT WATER

गाँव में बिजली नहीं है अंधेरे में रहना पड़ता है...

खतौनी टोला, ग्राम-बीरपुर, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गुड्डी देवी आदिवासी बता रही है, उनके गाँव में बिजली नहीं है, जिससे उनको दिक्कत होती है, अंधेरे में रहना पड़ता है उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच / उर्मिला आदिवासी@9981887962. संपर्क नंबर@9179241525.

Posted on: Dec 26, 2021. Tags: GUDDI DEVI LIGHT MP PROBLEM REWA

एसी ध्यान धरो सम्मानीय जनको सबका भला हो जाये...गीत-

ग्राम-अंजनी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन साह मरकाम एक गीत सुना रहे हैं:
एसी ध्यान धरो सम्मानीय जनको सबका भला हो जाये-
सबको भला हो जाये किसी की आंसू बह न पाये-
कोई मांगे बिजली पानी रोड माकन को तरसे-
शासन के हर योजना से वंचित नीर नयन से बरसे-
एसी विपदा पड़ी जनो पर सुनन कोई हाल-
एसी ध्यान धरो सम्मानीय जनको सबका भला हो जाये...

Posted on: Dec 24, 2021. Tags: MANDALA MP SAGGANSAH MARKAM SONG

बिजली लगाने के लिये कई बार आवेदन करने पर भी सुनवाई नहीं होती...

ग्राम-ढोडी, टिकरा पारा, पोस्ट-बर्तीकला, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से फुलबसिया मरावी बता रही हैं, उनके घर में बिजली की समस्या है, बिजली लगाने के नाम पर बिजली कर्मचारी पैसा लेकर जाते हैं लेकिन काम नहीं होता है, अधिकारी आज लगेगा, कल लगेगा बोलकर गुमराह करते हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर बिजली की समस्या को हल कराने में मदद करें : लाईन मैन@9617707339, कलेक्टर@3979052281, डिप्टी कलेक्टर@9977441420. जिला पंचायत@9787789047. संपर्क नंबर@8120584486.

Posted on: Dec 24, 2021. Tags: BALRAMPUR CG FULBASIYA MARAVI PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »