राशनकार्ड से नाम कटा कर दूसरा राशनकार्ड बनवाना चाहते हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-मरहा, पोस्ट-रहट, ब्लाक-रीवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विन्द्रबन साकेत बता रहे हैं उनके पिता जी का राशनकार्ड है, उसी में सभी का नाम जुड़ा है, उससे वे अलग करना चाहते है, उस राशनकार्ड में और लोग का नाम नहीं जुड़ा है| राशनकार्ड से नाम कटा कर दूसरा राशनकार्ड बनवाना चाहते हैं| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9754067322.

Posted on: Oct 06, 2022. Tags: MP PROBLEM RATION CARD REWA

घर लकड़ी और मिट्टी के घर है।अभी तक सरकारी घर नही मिला है।मदद करें।

ग्राम डोंड्रा,पारा गुबालगुड़ा, मंडल कोंटा, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़) से संत कुमार जी बता रहे हैं की उनके पिताजी नही है, 3 भाई बहन है।इनके घर लकड़ी और मिट्टी का घर है। अभी तक सरकारी घर नही मिला है। घर नहीं होने के कारण बहुत परेशानी होती है। ज्यादा बारिश के समय। इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे हैं की दिए गए नंबरों पर अधिकारीयों से बात करके के सरकारी घर दिलाने में मदद करें।संपर्क व्यक्ति नंबर :9407933873. कोंटा तहसीलदार नंबर:7489117113, एसडीएम कोंटा नंबर:7987206399.

Posted on: Oct 06, 2022. Tags: CG HOUSE KONTA PROBLEM SUKAMA

हमारे गाँव में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-

ग्राम-केसापुर मांझीपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विजय कुमार मंडावी बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या बहुत है बोरिंग से पानी बहुत कम आता है| बहुत लेट से आता है| गर्मी के दिनों में पानी की समस्या और बढ़ जाती है| पानी की कोई और विकल्प ना होने की वजह से लोगों का घंटो बोरिंग में समय व्यर्थ जाता है| और बोरिंग ख़राब होने पर दुसरे गाँव जाना पड़ता है| जो की ये उनकी बेसिक जरूरत है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं|ग्रामीणों का कहना है की गांव में पानी की सुविधा हो|संपर्क नंबर@9479052167, सचिव7828479714.

Posted on: Oct 06, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA KESAPUR MANJHIPAARA PROBLEM VIJAY KUMAR WATER

पेंशन पैसा नहीं मिल रहा है कृप्या मदद करे-

ग्राम-डाफनीपारा, पंचायत-छिंदावाड़ा 03, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चैरंगी बता रहे हैं उन्हें आज तक डोकरी पैसा नहीं मिल रहा है,इसके लिए सरपंच को बताने से आपका उम्र नहीं हुआ बताते है,ग्रामीण का कहना है कि सरपंच कि और से उनका आधार कार्ड सुधार दिया तो उन्हें डोकरा पैसा मिल सकता है,इसके लिए सरपंच को बताने से ध्यान नहीं दे रहे है,इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद कि अपील कर कि दिया गया नंबरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण कराने कि मदद करे| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6267194043, सरपंच@7724954145, सचिव@9407614996.

Posted on: Oct 06, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PENSION PROBLEM

मौला दगा दिये दगवाली हो तै खाबे कमाबे मजा उडाबे देख तो लेबे...

मेवालाल देवांगन ग्राम कोटिया,जिला सुरजपूर् छतीसगढ
मौला दगा दिये दगवाली हो
तै खाबे कमाबे मजा उडाबे देख तो लेबे
नजर भर देख ले ले हो नजर भर देख तो ले ले,
मौला दगा दिये दगावाली हो
सोल करी लुगरा की सोल करी फुल
मोर बचपन के नाता का देख तो ले ले
मौला दगा दिये दगावाली हो...

Posted on: Oct 06, 2022. Tags: CG PRTAPPUR SONG SURJPUR

« View Newer Reports

View Older Reports »